सूअर को घर में बांधकर रखने की हिदायत देना वृद्ध को पड़ा महंगा
गरियाबंद। सूअर को घर पर बांध कर रखने पड़ोसी को हिदायत देना वृद्ध को भारी पड़ गया। गुस्साए आरोपी ने वृद्ध का सिर काट कर उसे लेकर गांव में घूमता रहा. हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम घोटपानी निवासी भगवानी राम कुंजाम ने बताया सोमवार 12 जुलाई की शाम करीबन 4 बजे अपने घर में था। उसी समय पड़ोस में रहने वाला आरोपी माधव गोड़ हाथ में टंगिया लेकर आया और जान से मार डालूंगा कहते हुए मेरे पिता करण गोड के घर में घुसा गया। शोर-शराबा होने पर उसके कमरे की ओर गया तो देखा कि माधव गोड मेरे पिता करण कुंजाम पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर रहा था। बीच बचाव करने का प्रयास किया तो माधव गोड़ ने बीच में आओगे तो तुम्हे भी जान से मार डालूंगा कहकर धमकी दी, जिससें दहशत में आकर घर से बाहर आया । घटना की जानकारी अपने पुत्र पवन, सोहन, श्याम बाई आदि को दी। कुछ देर बाद आरोपी माधव गोड घर से एक हाथ में मेरे पिता का कटा हुआ सिर व एक हाथ में टंगिया लेकर बाहर निकला और घर के सामने बैठ गया। दहशत में जान बचाने हम लोग दुबके रहे। कुछ देर बाद पिता का कटा सिर व टंगिया को लेकर माधव जंगल की ओर चला गया। उसके जाने के बाद कमरे के अंदर जाकर देखे तो मेरे पिता का धड़ आंगन में पड़ा था, आसपास खून बिखरा हुआ था। आरोपी माधव गोड़ ने करण कुंजाम की टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी कटा सिर और टांगी लेकर गांव में दहशत फैलाने घूमता रहा। घटना की सूचना पर छूरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुँची. पंचनामा कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया. भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 506 बी के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
सूअर को लेकर होता था विवाद
भगवानी ने बताया आरोपी माधव गोड़ ने सूअर पाल रखी है. जो हमारी बाड़ी में लगे जिमीकांदा आदि को नुकसान करते थे। माधव गोड को करण सूअरों को बांधकर रखने की बात कहते थे. इसी बात को लेकर माधव विवाद करता था. विवाद बढ़ने पर गुस्साए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया. टंगिया से गला काटकर हत्या कर दी।
