पढ़िए बलौदा की दिल दहला देने वाली घटना की तहरीर

बलौदा . घर के बंद कमरे में लहूलुहान पति की लाश मिली वहीं  आग से गंभीर रूप से पत्नी झुलसी हुई थी. जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुरमा में पदस्थ शिक्षक राजकुमार पटेल बलौदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास किराये के मकान में रहता था. बीती रात पड़ोसियों ने उसके घर से धुआं निकलते देखा. आगजनी की आशंका से मौके पर पहुँचे तो मकान अंदर से बंद मिला. आवाज देने पर भी अंदर से रिस्पांस नहीं मिलने पर दरवाजे को तोड़ा गया. अंदर पहुंचने पर हालत देखकर सभी सन्न रह गए. राजकुमार बिस्तर पर पड़ा था उसके मुंह और नाक से खून बहाने था वहीं उसकी पत्नी पानी के टब पर गंभीर रूप से झुलसी हालत में पड़ी थी. पड़ोसियों ने घटना की सूचना बलौदा थाना पुलिस को दी. गंभीर रूप से झुलसी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे बिलासपुर रेफर किया गया. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँची. रात में मकान को सील कर दिया गया. बुधवार की सुबह साक्ष्य जुटाने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुँची. पंचनामा कर पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया. हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


नशे का आदी था शिक्षक

मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक नशे का आदी था, नशे में घर आने पर पत्नी के साथ उसका अक्सर विवाद होता था. बीती रात भी नशे में आने की वजह से उसका पत्नी से विवाद होने की बात कही जा रही थी.

केरोसीन की आ रही थी बदबू

मकान से धुआं निकलते देख पड़ोसी जब दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे तो कमरे से केरोसीन की बदबू आ रही थी. आशंका जताई जा रही है कि पत्नी ने केरोसीन छिड़क कर खुदकुशी का प्रयास किया है.