दो अलग-अलग घटनाओं पर अपराध दर्ज
बिलासपुर। इधर सरे राह बहन को गाली-गलौच कर रहे युवकों को मना किया तो आरोपियों ने दोनों बहनों की पिटाई कर दी। उधर पत्नी से गाली-गलौच करने का आरोप लगा पति ने ईंट से वार कर कर पड़ोसी महिला का सिर फोड़ दिया। दोनों घटना की शिकायत पर पुलिस ने चोंट पहुंचाने, सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकतें करने, मिलकर कर अपराध करने और अपराधिक धमकी देने का अपराध दर्ज किया है।
पहली घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोंदईंया की है। ग्राम गोदईंया नवापारा निवासी बी.काम. की छात्रा 12 अगस्त 2025 के शाम 07.00 बजे अपने घर में थी। इसी दौरान उसकी छोटी बहन को गांव के ही आरोपी धर्मेन्द्र केंवट और उसके साथी गाली-गलौच करते हुये जा रहे थे । आरोपी युवकों को गाली-गलौच करने से मना किया तो आरोपी धर्मेन्द्र केंवट और उसके साथी ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद गांव के राजेश केंवट व बैसाखू केंवट बीच-बचाव किय। इस घटना में उसके दाहिना हाथ और उसकी बहन के चेहरा, ओंठ में चोंटे आई है। घटना की सूचना पर रतनपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

दूसरी घटना कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनियारी की है।ग्राम गनियारी निवासी महिला ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 13 अगस्त की शाम करीबन 18.30 बजे वह घर पर थी । उसकी बेटी इधर उधर घूम रही थी। उसे पडोसी के घर के तरफ जाने से मना की। इस पर पडोसी महिला ने उस पर गाली देने का आरोप लगाया। पड़ोसी महिला ने अपने पति को फोन कर बताई। कुछ देर बाद पड़ोसी महिला का पति रामावतार यादव आया उसने घर वाली को गाली-गलौच करने का आरोप लगा कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट से उसके सिर वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया । खून निकलने लगा। मोहल्ले की एक महिला ने बीच-बचाव किया। महिला की शिकायत पर कोटा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
