बिलासपुर। रैगिंग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर तथा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, लोरमी-मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया है।

अधिष्ठाता डॉ. एन.के. चौरे ने कहा रैगिंग एक गंभीर अपराध है। जाति, धर्म, रंग, संस्कृति, आर्थिक, क्षेत्रीय या भाषाई अंतर आदि के आधार पर टिप्पणी या भेदभाव नहीं करना चाहिए। एंटी रैगिंग दिवस के अवसर पर छात्रों को परिसर तथा छात्रावास को रैगिंग मुक्त रखने हेतु प्रोत्साहित किया। कृषि महाविद्यालय लोरमी- मुंगेली के अधिष्ठाता डॉ. एस.एल.स्वामी ने विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणाम के बारे में बताया। रैगिंग को मिटाने महाविद्यालय में 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया जा रहा है। एंटी रैगिंग दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को एंटी रैगिंग की शपथ दिलाई। सेल्फी जोन बनाकर छात्रों को सेल्फी लेकर यारी यूथ अगेंस्ट रैगिंग पर हैशटैग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर प्राध्यापक, वैज्ञानिक व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।