पांच अक्टूबर से लगेंगे शिविर

बलौदा बाजार। पोस्ट आफिसों के तौल उपकरणों का सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। जिला विधिक माप विज्ञान विभाग इसके लिए 11 अक्टूबर को विशेष सत्यापन शिविर का आयोजन कर रहा है।

संभव है गलत या त्रुटिपूर्ण माप का सामने आना। कम ही उपयोग होते हैं पोस्ट आफिसों के तौल यंत्र लेकिन नियमानुसार समय पर सत्यापन अनिवार्य है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इस शिविर के पूर्व धान उपार्जन केन्द्रों के तौल उपकरणों का भी सत्यापन शिविर लगेगा।

विशेष शिविर 11 अक्टूबर को

वजन के आधार पर भी पत्र या वस्तु की बुकिंग करता है पोस्ट आफिस।इस काम के लिए बाकायदा हर पोस्ट आफिस में वजन मापक तौल उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई गई है। कम ही उपयोग में आते हैं पोस्ट आफिसों में रखे गए तौल उपकरण लेकिन पारदर्शिता बनी रहे इसलिए इन तौल उपकरणों का भी सत्यापन नियमानुसार अनिवार्य है। इसलिए 11 अक्टूबर को पोस्ट आफिसों के लिए विशेष सत्यापन शिविर लगाया जा रहा है।

उपार्जन केन्द्रों के लिए 5 अक्टूबर से

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की तैयारी को ध्यान में रखते हुए जिला विधिक माप विज्ञान विभाग ने उपार्जन केन्द्रों के तौल उपकरणों की जांच और सत्यापन के लिए जिले के छह शहरों में छह शिविर लगाने तैयारी कर ली है। जिसके अनुसार भाटापारा और सिमगा के उपार्जन केन्द्रों के तौल उपकरणों की जांच और सत्यापन क्रमशः पांच एवं छह अक्टूबर को किया जाएगा।स्थान होगा जनक नंदिनी धर्मशाला भाटापारा।सात अक्टूबर को गिधौरी क्षेत्र के उपार्जन केन्द्र अपने तौल उपकरणों का सत्यापन करवा सकेंगे।आठ अक्टूबर की तारीख कसडोल क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों के लिए तय है। साहू धर्मशाला में यह कैंप लगेगा।संडी और बलौदा बाजार क्षेत्र के उपार्जन केन्द्र क्रमशः नौ एवं दस अक्टूबर को अपने तौल उपकरणों की जांच एवं सत्यापन करवा सकेंगे।

नजर में यह भी

लघु, मध्यम और वृहद ईकाइयों की अच्छी-खासी संख्या है जिले में। इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण ईकाइयां भी संचालन में हैं। यहां लगे हुए हैं धर्मकांटा। इसके अलावा निजी क्षेत्र भी स्वतंत्र रूप से धर्मकांटा की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। शिकायतें समय-समय पर मिलती रहीं हैं। इसलिए विधिक माप विज्ञान विभाग इनकी जांच औचक रुप से करने की ठानी है। इसके अलावा दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले के व्यापारिक संस्थानों के तौल उपकरणों की जांच की योजना बनाई जा रही है।

डाक घरों के लिए 11 को विशेष शिविर

पोस्ट ऑफिस में जिस पत्र एवं सामग्री की बुकिंग वजन के आधार पर की जाती है। ऐसे में तौल उपकरणों का उपयोग स्वाभाविक है। इसलिए पोस्ट आफिसों के तौल उपकरणों के लिए 11 अक्टूबर को विशेष जांच और सत्यापन शिविर लगाया जा रहा है।
-दामोदर वर्मा,निरीक्षक,नाप तौल विभाग, बलौदा बाजार