पड़ोसी जिले और स्टाॅकिस्ट हुए सक्रिय

बिलासपुर। फ्रेश 26, सेकंड 19, ओल्ड 17 से 18 रुपए।2 रु की तेजी के बाद बारदाना में बोली जा रही यह कीमत और बढ़ सकती है क्योंकि किसानों और अंतर जिला डिमांड ने दस्तक दे दी है।

गर्म होने लगा है पुराने बारदानों का बाजार। किसानों के साथ पड़ोसी जिलों की भी मांग पहुंचने लगी है। इससे प्रति नग कीमत में 2 रुपए की वृद्धि हो चुकी है। इतनी ही बढ़ोतरी की संभावना इसलिए व्यक्त की जा रही है क्योंकि खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के साथ स्टॉकिस्टों की भी मांग निकलने लगी है पुराने बारदानों में।

वृद्धि 2 रुपए की

पखवाड़े भर पहले तक ओल्ड जूट बैग 14 से 15 रुपए प्रति नग था। अब यह 17 रुपए बोला जाने लगा है। सेकंड हैंड जुटे बाग में नई कीमत 19 रुपए बोली जाने लगी है। इसमें भी 2 रुपए नग की वृद्धि हो चुकी है। जबकि उपभोक्ता मांग कमजोर होने के बावजूद फ्रेश जूट बैग 26 से 28 रुपए प्रति नग पर जा पहुंचा है। जूट बैग की तीनों किस्मों में तेजी की धारणा व्यक्त की जा रही है।

तेज प्लास्टिक की बोरियां भी

आटा, सूजी, मैदा और शक्कर की प्लास्टिक की बोरियां भी महंगी हो चली हैं। उर्वरक की खाली बोरियों में मांग अपेक्षाकृत ज्यादा इसलिए है क्योंकि यह बेहद मजबूत मानी जाती है। किसने की मांग से प्लास्टिक की बोरियों का बाजार भी बेहद गर्म हो चला है। 3 से 4 रुपए की तेजी के बाद प्लास्टिक की खाली बोरियों की कीमत 10 से 12 रुपए प्रति नग पर जा पहुंची है।

मांग पड़ोसी जिलों से

बेमेतरा, दुर्ग, मुंगेली और कोरबा जिलों की भी मांग ओल्ड जुटे बाग में निकलने लगी है। इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की मांग पूर्ववत स्तर पर बनी हुई है तो बेहतर की संभावना को देखते हुए स्टॉकिस्टों की भी मांग ओल्ड जुट बैग में निकलने लगी है इसलिए तेजी लंबी अवधि तक बनी रहने की आशंका है