नई पहल ने खोली राह समितियों और मूर्तिकारों के लिए
भाटापारा। आकार ले रहीं श्री गणेश प्रतिमाओं के बीच कौतूहल जगाती हैं बांके बिहारी की श्याम वर्ण प्रतिमा। यह नवाचार मूर्तिकार तिलक वर्मा की है जिसे समितियां पसंद कर रहीं हैं। यह दूसरा वर्ष है जब उन्होंने ग्राम कोनी में मनाए जाने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए विशेष रूप से तैयार किया है। एक दिवसीय यह आयोजन भविष्य में विस्तार ले सकता है क्योंकि शहरी क्षेत्र भी रुझान दिखा रहा है।
