ढाई क्विंटल गांजा बरामद, आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सराईपाली । पानी की नई टंकी के भीतर छिपा कर गांजे की तस्करी करते पुलिस ने ट्रक को पकड़ा है. इसमें दो क्विंटल 60 किलो गांजा बरामद कर जब्त किया है. ट्रक का चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए.

मुखबीर से सूचना मिली की रविवार को रात NH 353 रोड पर गांजे की तस्करी होगी. अन्तर्राज्यीय जांच नाका टेमरी की टीम को अलर्ट कर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखे कहा गया। कोमाखान थाना पुलिस की टीम अन्य स्थानों पर वाहनों की चेकिंग के लिए तैनात थी. सुबह 4 बजे ट्रक क्रमांक WB 23 C 5236 (12 चक्का ट्रक) ओड़िसा की ओर आ रही थी। जिसें रोकने को कहा गया, ट्रक चालक वाहन को आगे किनारे लगा रहा हूं कहकर तेजी से गाड़ी आगे बढाकर भागने लगा। पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख ट्रक क्रमांक WB 23 C 5236 को काली मंदिर NH 353 रोड टेमरी के पास छोड़कर डाइ्वर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया पर अंधेरा का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली गई इसमें 20 नग प्राईम कंपनी के (1000 लीटर) प्लास्टिक के पानी टंकी भरे थे। जिसमें 02 पानी टंकी के अंदर 2 क्विंटल 60 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा व ट्रक क्रमांक WB 23 C 5236 को जब्त कर गाड़ी मालिक व चालक के खिलाफ धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर किया गया है।

बंगाल की है गाड़ी

ट्रक के केबीन की तलाशी में वाहन के कागजात की छायाप्रति मिली है। जिसमें गाड़ी मालिक रमाकांत पाण्डेय पिता त्रिलोकीनाथ पाण्डेय पता हिमनगर दानकुनी हूगली वेस्ट बंगाल का होना पाया गया है। कागजात के आधार पर चालक व गाड़ी मालिक की तलाश की जा रही है।