लिटिल स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिक उत्सव

हथबंद/पौसरी। लिटिल स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल, पौंसरी (हथबंद) में वार्षिक उत्सव ‘संगम’ का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुत दी।

मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। ‘संगम’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बच्चों ने कश्मीरी नृत्य, घूमर, गिद्धा,  भरतनाट्यम और बीहू की प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को सुआ, पंथी और राउत नाचा का जीवंत प्रदर्शन किया। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने शिक्षा और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं समर्पित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष जनपद पंचायत सिमगा दौलत पाल, रुकमणी वर्मा, पौसरी सरपंच धनेश्वरी प्रहलाद वर्मा, विधायक प्रतिनिधि लूणकरण वर्मा, किशोर बघेल व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे।