कलेक्टर ने की बीएमओ के निलंबन की अनुशंसा
सूरजपुर। पात्र लोगों को वैक्सीन की कम डोज लगाकर बचे हुए डोज को एक कंपनी के कर्मचारियों को लगाए जाने के खेल का पर्दाफाश हुआ है, जिसके बाद 4 स्वास्थ्य कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वही BMO को हटाकरउसके निलंबन की अनुशंसा की गई है। मामला सूरजपुर के प्रेमनगर विकासखंड का है, जहां कोविड वैक्सीन की अफरा-तफरी का कथित ऑडियो वायरल हुआ था, जिसकी जाँच के आदेश कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने दिए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएमएचओ ने चार स्वास्थ्यकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही प्रेमनगर के BMO डॉ. एसके स्नेही को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। कलेक्टर ने BMO डॉ. एसके स्नेही के निलंबन की अनुशंसा संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र लिखकर कर की है।
गौरतलब हो के 13 जून को एक ऑडियो लीक हुआ था, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों के बीच कोविड वैक्सीन के पात्र लोगों को कम डोज लगाकर बचे वैक्सीन को एक कंपनी विशेष के कर्मचारियों को BMO के द्वारा लगवाने की बातचीत थी। कथित ऑडियो को कलेक्टर और CMHO ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच में करीब 12 लोगों का बयान लिया गया कथित कंपनी के HR और उनके चिकित्सक को भी जांच के दायरे में रखा गया था।
इस मामले में प्रेमनगर ब्लॉक के तारा और बकिरमा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ 4 ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी और BMO डॉ. एसके स्नेही दोषी पाए गए। CMHO डॉ. आरएस सिंह ने जांच रिपोर्ट के आधार पर चार स्वास्थ्यकर्मियों को सस्पेंड कर दिया BMO डॉ. एसके स्नेही को भी तत्काल हटाकर नए BMO की पोस्टिंग कर दी। इसके अलावा कलेक्टर ने दोषी BMO डॉ. एसके स्नेही को सस्पेंड करने की अनुशंसा संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र लिखकर कर की है।
