थाना झिलमिली की कार्रवाई
सूरजपुर । पारसराम यादव पिता इंद्रमन यादव ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि पूर्व माध्यमिक शाला मोहली के कन्या शाला शौचालय में शासकीय योजना के अन्तर्गत सन् 2013-2014 में शासकीय बोर कराया गया था। इसमें 20 हजार रूपये कीमत के समर्सिबल पम्प लगाया गया था जिसे 16 जून 21 की दरम्यिानी रात चोरी कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट झिलमिली थाने में दर्ज कराई गई थी । इस पर पर अ
धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था । पुलिस की टीम ने चोर की पतासाजी करते हुए क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर को लगाया गया मुखबीर ने सूचना दिया कि 2 व्यक्ति रेड़ नदी पुल के पास बार-बार आना जाना कर रहे है एवं नदी के नीचे देख रहे है संदिग्ध हालत में घुम रहे है। सूचना पर पुलिस की टीम रेड़ नदी पुल के पास पहुंची जहां पर मोटर सायकल फैशन प्रो सीजी 10 ईजी 5310 में 2 व्यक्ति मनोज देवांगन पिता मोहन देवांगन उम्र 28 वर्ष निवासी मंदिरपारा सूरजपुर एवं धर्मपाल सिंह पिता हीरासाय उम्र 24 वर्ष निवासी कनकपुर थाना प्रेमनगर मिले जिनके मोटर सायकल से चाकू एवं हसिया मिला जिनसे हिकमतअमली से पूछताछ करने पर मोहली के कन्या शाला से समर्सिबल पम्प चोरी करना स्वीकार किए जिनके निशानदेही पर रेड़ नदी पुल के नीचे से एक नग समर्सिबल पम्प कीमती 20 हजार रूपये का बरामद किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त कर दोनों के विरूद्व अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी झिलमिली ने बताया कि 16 जून के रात्रि में आरोपियों ने मिलकर स्कूल में लगे समरसिबल पम्प को चोरी किया था और उसे आनन-फानन में रेड़ नदी पुल के नीचे छिपाकर रखा था। छिपाकर रखे गए समरसिबल पम्प को यहां से ले जाने के लिए बार-बार पुल के पास आते थे इसी बीच सूचना मिलने पर दोनों का पकड़ा गया है।
