नाबालिग के मां की तहरीर पर कार्रवाई
जांजगीर चाम्पा । नाबालिग को भगाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है। मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम अण्डी निवासी 38 वर्षीय महिला ने मालखरौदा थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 05 और 06 जून की दरमियानी रात को उसकी नाबालिग बेटी, को गाँव का ही संदेही टिकेश्वर खूंटे, बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 173/2021 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर नाबालिग व आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली किअपहृता और संदेही उनके ग्राम अण्डी में आरोपी के घर पर छिप कर रह रहे है।
सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई और संदेही संग अपहृता को पकड़ कर मालखरौदा थाने लाई, अपहृता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपी टिकेश्वर खूंटे ने शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर 06 जून की रात भगाकर खरसियाँ ले गया था जहाँ 13 जून की सुबह तक साथ में रखकर जबरिया दुष्कर्म किया है। पुलिस ने धारा 366, 376 भादवि 06 पास्को एक्ट जोड़कर आरोपी टिकेश्वर खुटे, पिता रामकुमार उम्र 21 वर्ष साकिन अण्डी, थाना मालखरौदा को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
