एसपी पारुल माथुर ने किया मामले का खुलासा
सुरेन्द्र सोनी
बलौदा। पंतोरा चौकी क्षेत्र में सोमवार की रात हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है । इस मामले में मृतक का पति ही आरोपी निकला. बिलासपुर निवासी देवेंद्र सोनी पिता हरिप्रसाद सोनी ने बलौदा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पंतोरा में लिखित सूचना दर्ज कराया की 14 जून को अपनी पत्नि दीप्ती सोनी के साथ बैंक खाता स्थानांतरण कराने के कार्य से कोरबा बाल्को गया था, कार्य होने के बाद शाम को बिलासपुर लौट रहा था कि खिसोरा – पंतोरा के बीच सड़क किनारे बाथरूम करने रूका था , इसी दौरान अपने पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर गाड़ी के पास गया तो देखा दो नाकाबपोश आदमी गाड़ी में बैठे थें , पीछे में बैठा आदमी दीप्ती का गला रस्सी से फसा रखा था , इसी दौरान 02 और नाकाबपोश आदमी द्वारा पिस्टल दिखाकर उसके हाथों कों बांधकर घुटने के बल बैठा दिये तब उसके द्वारा जो लेना है ले लो हमें छोड़ दो कहने पर उसके पास रखे 45000 रूपये 02 नग मोबाइल और लैपटॉप को ले गये की सूचना पर अपराध धारा 397 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की गंभीरता को देखतें हुए पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर , एफएसएल तकनीकी विशेषज्ञ व साईबर सेल द्वारा घटना स्थल में बारिकी से तथ्यों की जांच की. घटना स्थल फारेस्ट बेरियर के समीप होने तथा लूट व हत्या का घटनाकम संदेहास्पद होना पाये जाने पर प्रार्थी देवेन्द्र सोनी से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया , जिसपर देवेन्द्र सोनी ने लिखीत सूचना में लिखे बांतो को ही दोहराने लगा । बाद मृतिका एवं देवेन्द्र सोनी से जुड़े सभी बारिक तथ्य एंव तकनीकी जानकारी एकत्र किया गया , जानकारी के आधार पर पुनः प्रार्थी को चौकी तलब कर मनोवैज्ञानिक तरिके से प्रत्येक बिन्दू पर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी गोलमोल जवाब देने लगा तथा अपना बयान बार – बार बदलने लगा । प्रार्थी से कड़ाई से पूछताछ करने पर दीप्ती सोनी के अवैध संबंध से परेशान होकर इस बारे में प्रदीप सोनी को बताने पश्चात एकराय होकर अपनी पत्नि का हत्या करने के लिये घटना से तीन दिन पूर्व बलौदा – पंतोरा मार्ग में ग्राम खिसोरा के पास फारेस्ट बेरियर के समीप घटना को अंजाम देने की योजना तैयार कर प्रदीप सोनी के साथ आया था , घटना दिनांक 14 जून को बैंक संबंधी कार्य का बहाना लेकर अपने पलि दीप्ती सोनी को बिलासपुर से बलौदा होते हुए कोरबा लाया , जहां से रात्रि 10:30 बजे कोरबा से वापसी के दौरान पूर्व के योजना अनुसार घटना स्थल पर शौंच के बहाने रूका जहां पर पहले से ही मौजुद प्रदीप सोनी व उसकी पत्नी शालू गाड़ी के पास आए. देवेन्द्र सोनी एवं शालू द्वारा गाड़ी के अंदर ही हाथ पैर पकड़ा एवं प्रदीप सोनी ने अपने पास रखें हरे रंग के रस्सी से दीप्ती सोनी का गला घोटकर हत्या कर घटना को लूट की घटना में परिवर्तित करने तीनों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर पैसा मोबाईल लैपटॉप को गाड़ी से निकाल लिये बाद प्रदीप सोनी एवं शालू को मोटरसायकल से बिलासपुर भेज दिया ।
पुलिस को गुमराह करने के लिये अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इसके शौंच करने के दौरान लूटकर हत्या करने की सूचना दिया । आरोपी देवेन्द्र सोनी ने पुलिस के सामने अपराध स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया . आरोपी देवेन्द्र सोनी के कब्जे से लूट होना बताए गए लैपटॉप को जब्त किया गया है. आरोपियों की निशानदेही पर मृतिका का मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल को आरोपी प्रदीप सोनी से जब्त किया गया. आरोपी शालू सोनी के कब्जे से लूटे गए मोबाईल जब्त कर गिरफ्तार किया गया ।
गुत्थी सुलझाने गठित विशेष टीम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा पद्मश्री तवंर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार निरीक्षक व्ही.एन.भारद्वाज उप निरीक्षक अवनीश श्रीवास चौकी प्रभारी पंतोरा , प्र.आर , अरूण सिंह , प्र.आर. मनोज तिग्गा साईबर सेल प्र.आर. रात्रे आरक्षक चिरंजीव कुमार , विरेन्द्र टंण्डन , शंशीकांत कश्यप , सीमा भारती शामिल रहे ।


