भाटापारा । सरोना रायपुर में राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग के लिए चयन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसमें रायपुर संभाग के 250 खिलाड़ी शामिल हुए।

बलौदा बाजार भाटापारा जिले से अंडर 17 बालक वर्ग में विवेक श्रीवास स्वामी आत्मानंद स्कूल भाटापारा व अंडर-19 बालक में विनायक श्रीवास लायंस क्लब स्कूल भाटापारा का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ।