भाटापारा। 6 और 7 सितंबर को भी कांटा- बांट और इलेक्ट्रॉनिक तौल-माप यंत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
जिला विधिक माप विज्ञान विभाग ने अतिरिक्त दो दिवस की यह सुविधा इसलिए दी है क्योंकि कारोबारियों ने यह कहकर सत्यापन दिवस में बढ़ोतरी की मांग की थी कि सीजन के दिन हैं। इसलिए सत्यापन शिविर के दिवस का बढ़ाया जाना अनिवार्य है।

मिले दो दिवस और
कारोबारियों की मांगे मान ली है जिला विधिक माप विज्ञान विभाग ने। विभाग ने कारोबारियों से आग्रह किया है कि अतिरिक्त दिवस के दौरान ज्यादा से ज्यादा कारोबारी साथियों तक यह सूचना पहुंचाएं । बाद की अवधि में जांच अभियान चलाए जाने की योजना है।

यहां के लिए योजना
चालू माह के अंत तक खरीफ की फसल आने की संभावना है। इसलिए जिला विधिक माप विज्ञान विभाग ने जिले की कृषि उपज मंडियों और धान उपार्जन केंद्रों के लिए अलग से कार्य योजना बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रयास, तय समय में यह काम भी पूरा किए जाने की है।
