सोमवार शाम से मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव
रतनपुर। श्री सिद्ध मुनि बाबा आश्रम कका पहाड़ में मंगलवार 7 अक्टूबर को तड़के चार से पांच बजे तक दमा श्वास रोग के लिए खीर के लिए खीर का वितरण किया जाएगा।
श्री सिद्ध मुनि बाबा आश्रम कका पहाड़ रतनपुर के व्यवस्थापक शिव चैतन्य ब्रम्हचारी राजेश बाबा ने बताया कि शरद पूर्णिमा महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन सोमवार 6 अक्टूबर से किया जाएगा। सोमवार को शाम सात बजे से भजन कीर्तन, शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया जाएगा जो दूसरे दिन सुबह चार बजे तक चलेगा। इसमें अंचल के प्रतिष्ठित संगीतज्ञ, गायक, कलाकार शामिल होकर अपनी प्रस्तुति देंगे।

राजेश बाबा ने बताया मंगलवार सुबह चार से पांच बजे तक हर साल की ही तरह दमा और श्वास संबंधी रोगों में राहत देने वाली खीर का वितरण किया जाएगा। राजेश बाबा ने शरद पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर अमृत रुपी खीर खाने का आग्रह किया है।
