कुसमी। दो महीने पहले रांची जाने के लिए घर से निकले युवक का अस्थिपंजर घनघोर जंगल में पेंड़ के ऊपर शाख में फंदे पर लटकी मिली। मामला हत्या या फिर खुदकुशी का है जांच के बाद खुलासा होगा। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ती में पेड़ पर फांसी से लटका नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। नर कंकाल को जंगल में पक्षियों का शिकार करने गए युवकों ने देखा। यह देख उनके होश उड़ गए, फिर बदहवास हालत में उन्होंने तत्काल मामले की सूचना गांव वालों को दी। सूचना पर ग्रामीण पहुंचे और उनमें से एक ने कपड़े व चप्पल देखकर उसकी पहचान की। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नर कंकाल को पेड़ से उतरवाकर जब्त किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा निवासी कुछ युवक लाइनपारा से लगे छिंद पहाड़ जंगल में पक्षियों का शिकार करने गए थे। इसी दौरान बियाबान जंगल में अचानक उनकी नजर आम के पेड़ पर दिख रही परछाई पर पड़ी. नजदीक जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पेड़ पर कपड़े में लिपटा अस्थिपंजर फंदे पर लटक रहा था। कंकाल के साथ कपड़े व चप्पल ही बचा था। घटना को देखकर बदहवास सभी युवक गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इनमें से एक ग्रामीण ने उसके कपड़े व चप्पल देख कंकाल की पहचान बिरेश कुमार पैंकरा के रूप में की।
पुलिस ने जब्त किया कंकाल
ग्रामीणों ने मामले की सूचना कुसमी पुलिस को भी दी मौके पर पहुंची ने पंचनामा कर पेड़ से नरकंकाल को नीचे उतरवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया। मामला हत्या या फिर खुदकुशी की, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कौन था मृतक
ग्राम पंचायत सेमरा के सेमराताला बस्ती निवासी बिरेश कुमार पैंकरा पिता भेड़न राम 35 वर्ष 4 नवंबर 2021 को घर से झारखंड के रांची में काम करने जाने की बात कहकर घर से से निकला था। इसके बाद से उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था, परिजनों ने पतासाजी की तो पता चला कि वह रांची नहीं पहुंचा था, उसका फोन भी नहीं लग रहा था, उसने भी घरवालों को कभी कॉल नहीं किया। इसे लेकर उसके परिजन परेशान थे।
