सिम्स से बच्चा चोरी का मामला

बिलासपुर। सिम्स से बच्चा चोरी होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अस्पताल से मिले CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में पुलिस को एक संदिग्ध गाड़ी दिखी है। गाड़ी का नंबर एमपी का है इसलिए पुलिस अब MP के कई इलाकों में छापामार कार्रवाई कर रही है। CSP निमेष बरैया ने बताया कि मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गुरुवार की दोपहर सिम्स से बच्चा के चोरी होने का मामला सामने आया था। शादी के करीब 3 साल बाद जन्में बच्चे के चोरी होने की रिपोर्ट कारगीकला निवासी दंपत्ति ने कोतवाली थाने में दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। अस्पताल में लगे CCTV फुटेज की जांच करने पर पुलिस के हाथ सबूत लगे है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे को चोरी करने वालो का लिंक मध्यप्रदेश के एक शहर से जुड़ रहा है. जांच टीम के हाथ एक मोबाइल नंबर लगा जिसे ट्रेस किया गया है। इसी नंबर का लोकेशन ट्रेस कर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी है। इसके अलावा पुलिस के पास एक एक्टिवा का नम्बर आया है लेकिन उनका डिजिट को क्लियर नही हो पा रहा है जिस वजह से पुलिस टीम उलझी हुई है।

एक्टिवा में अस्पताल लेकर आई अज्ञात महिला

गुरुवार की दोपहर करगीकला निवासी दंपत्ति बच्चा होने की मन्नत पूरी करने लूथरा शरीफ गए थे। घर वापसी के दौरान रेलवे स्टेशन में उनकी मुलाकात एक अज्ञात महिला से हो गई, जिसने बच्चे को अपने साथ डॉक्टर को दिखाने सरकारी अस्पताल ले जाने का वादा किया और महिला व बच्चे को अपने साथ एक्टिवा से लेकर सिम्स आ गई। अस्पताल आने के बाद बच्चे की मां जैसे ही बाथरूम गई अज्ञात महिला मासूम को लेकर फरार हो गई।