सरकारी स्कूल में घुसकर चाकू ताबड़तोड़ वार कर छात्र की हत्या

रायगढ़ । कोतवाली थाना क्षेत्र के रामभांठा संजय मैदान में स्थित कैलाश नाथ काटजू सरकारी स्कूल के भीतर से एक नाबालिग छात्र को क्लास रूम से खींचकर दो युवकों ने बाहर निकाला, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए। अचानक हुए इस घटना से स्कुल में अफरा तफरी मच गई, किसी तरह से लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी , घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर दो से ढाई बजे के बीच रामभांठा मैदान के पास स्थित कैलाश नाथ काटजू स्कूल के क्लास रूम में दो युवक घुसे और उन्होंने नाबालिग छात्र को खींचते हुए बाहर निकाला। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

मृतक की उम्र 12 साल बताई गई है। गंभीर चोंटे आने से नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद रामभांठा इलाके में दशहत व्याप्त है । वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है । पुलिस ने स्कूल के टीचरों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।