गिरफ्तार आरोपी आशिक गया जेल

रतनपुर। नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पांच दिन में जांच पूरी कर अभियोग पत्र फास्टटेक कोर्ट में पेश किया है। वही आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में है।

।रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपारा, बेलतरा निवासी 15 वर्षीय किशोरी अपने घर से 12 जुलाई को दोपहर अचानक लापता हो गई। नाबालिग के परिजनों इसकी सूचना रतनपुर थाने में देकर किशोरी बालिका के अपहरण होने का संदेह जताया. परिजनों ने बेलतरा निवासी 24 वर्षीय आशिक यादव पिता देवारी लाल यादव पर बेटी के अपहरण का संदेश जताया।मामले पर रतनपुर थाना पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 363 के तहत अपहरण का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी रतनपुर हरविंदर सिंह ने बताया अपहृत किशोरी को आरोपी आशिक यादव के कब्जे से 14 जुलाई को बरामद किया गया। माता-पिता की सहमति से किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। परीक्षण में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376, 4,6 पाक्सो एक्ट का अपराध होना प्राथमिक रिपोर्ट में दर्ज किया गया। आरोपी आशिक यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. कोर्ट के आदेश पर आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।

पांच दिन में जांच पूरी

अंदर महिला संबंधी अपराध की विवेचना एक सप्ताह में पूर्ण करने के आदेश पर रतनपुर थाना पुलिस ने घटना के 5 दिन के भीतर जांच पूरा कर आरोपी आशिक यादव के विरूद्ध अभियोग पत्र क्र. 215/21 तैयार कर सोमवार को विशेष न्यायाधीश सेकण्ड फास्टटेक कोर्ट उषा गेंदले के न्यायालय बिलासपुर में पेश किया।