WCCB की निगरानी में दोनों प्रदेश के वन विभाग की कार्रवाई
छह आरोप आए पकड़ में
गरियाबंद। ओडिसा ऒर गरियाबंद वन विभाग की संयुक्त टीम ने वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो WCCB की निगरानी में 4 तेंदुए और एक शेर की खाल सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ओडिसा के रहने वाले है। एक साथ इतनी मात्रा में वन्यप्राणियो की खाल मिलने का यह पहला मामला सामने आया है।
वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) जबलपुर को ओडिसा और गरियाबंद जिले के सीमावर्ती इलाकों से वन्यप्राणियों की खाल की तस्करी होने की सूचना मिल रही थी। क्राइम बोर्ड के अफसर विपिन चतुवेर्दी के नेतृत्व में गरियाबन्द और ओड़िसा के नूवापडा व कालाहांडी जिले के भवानीपटना डिवीजन के वन अफसरों की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने व्यापारी बनकर तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
शुक्रवार की दोपहर भवानीपटना डिवीजन के जारिंग इलाके में 4 तस्करों को 2 वयस्क तेंदुए व 1 शावक तेंदुए की खाल सहित टीम ने पकड़ लिया। आरोपियों से नाखून व दांत भी जब्त किया गया। टीम को जानकारी मिली कि रामपुर रेंज में भी तस्कर सक्रिय है। शाम से पहले टीम ने रामपुर रेंज में भी जाल बिछाकर 2 तेंदुए व 1 शेर की खाल के साथ 2 आरोपी पकड़ा। सूत्रों के मुताबिक सभी आरोपीयो को भवानीपटना डिवीजन ऑफिस में लाया गया है जहां कार्रवाई जारी है। शनिवार की सुबह टीम ने कालाहांडी जिले में दबिश दिया है। यहाँ से भी कुछ खाल और जब्त होने की बात सूत्र बता रहे हैं। हालांकि मामले में अब तक वन विभाग से कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है।

