घर का दरवाजा पीट कर प्रेमिका को बुलाने पर तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

महासमुन्द.  घर के दरवाजे को पीटकर प्रेमिका को बुला रहे प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी. इधर खून से लथपथ प्रेमी को देखकर प्रेमिका ने अपने घर की छत से कूदकर जान देने कोशिश की. परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है.

वार्ड नं 25 श्रीराम कालोनी निवासी राजेन्द्र यादव ने पुलिस को बताया 9 जुलाई 2021 की शाम 8 बजे टाऊन हाल महासमुन्द में अपने साथीयों के साथ बैठा था  करीब रात 09 बजे मेरी पत्नी रानी यादव ने मोबाईल पर बताया कि भतीजा रोहित घर के सामने गली में हो हुल्लड कर रहा है, सूचना पाकर घर की गली में पहुंचा तो देखा रोहित घर के सामने जीवन साहू के दरवाजा को लात से पीट रहा था और उसकी बेटी को बाहर आ कहकर चिल्ला रहा था। मोहल्ले के पंचराम साहू के साथ उसे समझाइश दी, नहीं मानने पर उसे छोड़कर DMS कालेज के पास आकर खड़ा था। उसी समय मेरी पत्नी ने फिर काल कर मोबाईल पर बताया एक लाल रंग की मोटर सायकल में कुम्हार पारा महासमुन्द निवासी जग्गू साहू अपने दो साथियों  सोनू प्रजापति, किशन पांडे के साथ आए  तीनों ने रोहित को दरवाजा क्यों पीट रहा है कहकर खींचने लगे, रोहित के मना करने पर आरोपी जग्गू साहू ने दोनों के साथ मिलकर उसे खींच कर सुरेश ठाकुर के घर के दरवाजा के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट की. उसके सीने में चाकू से वार किये, जिससे रोहित खून से लथपथ होकर गिरा पड़ा है. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. घर पहुंचा तब तक पुलिस भी आ गई थी, पुलिस की मदद से घायल रोहित को उठाकर जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर गए। जहां जांच के बाद डाक्टर ने  रोहित यादव को मृत घोषित कर दिया. पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.