अभिमत के साथ 15 दिन में देनी होगी जांच रिपोर्ट

बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने जिले के बिल्हा और तखतपुर ब्लॉक के 17 दिव्यांगों को दिव्यांग भत्ता से वंचित कर दिए जाने के मामले की जांच के लिए दो प्राचार्यों को जांच अधिकारी बनाया है। जांच अधिकारी 15 दिन के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट अपने अभिमत के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सौंपेंगे।
बिलासपुर जिले के के दो विकासखण्ड शिक्षा बिल्हा और तखतपुर में चार महीने के भीतर ही ही जारी दो सूचियों में 17 दिव्यांग शिक्षकों को दिव्यांग भत्ता से वंचित कर दिए जाने के मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में की गई है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने विकास खण्ड शिक्षा तखतपुर के अंतर्गत 15 शिक्षकों को दिव्यांग भत्ता की सूची से विलोपित करने की जांच करने के लिए आर०के०पटेल, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नेवरा तखतपुर को जांच अधिकारी बनाया गया है।  जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने मामले की जांच कर प्रतिवेदन अपने अभिमत सहित 15 दिन के भीतर में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं विकास खण्ड शिक्षा बिल्हा के अंतर्गत 03 शिक्षकों को दिव्यांग भत्ता की सूची से विलोंपित करने की जांच के लिए एमएल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजेन्द्रनगर जिला-बिलासपुर को जांच अधिकारी बनाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने मामले की जांच कर प्रतिवेदन अपने अभिमत सहित 15 दिन के भीतर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर छत्तीसगढ़ में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें पूरी खबर …. https://thecentralnews.in/?p=14279

क्या है मामला
जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के अधिनस्थ बिल्हा और तखतपुर ब्लॉक के 17 दिव्यांग शिक्षकों को दिव्यांग भत्ता की सूची से विलोपित कर दिया गया है। कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने पत्र क्रमांक प्रेषित कर 23 सितंबर 2024 को दिव्यांग भत्ता प्राप्त शिक्षकों की सूची दी थी, उसमें 85 शिक्षकों को दिव्यांग भत्ता प्राप्त होने की जानकारी है। इसके ठीक 93 दिन बाद कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा जिला बिलासपुर ने 26 दिसम्बर 2024 को एक और पत्र प्रेषित की है इसमें 82 शिक्षकों को दिव्यांग भत्ता मिलने की जानकारी दी है।  
ठीक इसी तरह कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर जिला बिलासपुर ने पत्र प्रेषित कर 14 नवंबर 2024 को दिव्यांग भत्ता प्राप्त शिक्षकों की सूची प्रेषित की। उसमें 37 शिक्षकों को दिव्यांग भत्ता प्राप्त होने की जानकारी दी है। इसके ठीक 52 दिन बाद कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर जिला बिलासपुर ने पत्र भेजकर 06 जनवरी 2025 को प्रेषित कर 23 शिक्षकों को दिव्यांग भत्ता मिलने की जानकारी दी है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि 52 और 93 दिन के भीतर कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर जिला बिलासपुर दिव्यांग भत्ता प्राप्त शिक्षकों की सूची से 14 शिक्षकों के नाम विलोपित कैसे हो गए ?
इन बिंदुओं पर जांच करने की है मांग
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर में मामले की शिकायत कर शिक्षकों का अन्यत्र तबादला होने, असामयिक देहावसान, शिक्षकों  के पूरी तरह स्वस्थ हो जाने, किसी विसंगतियों को छिपाने सूची देने में अनियमितता करने की जांच कर,  विलोपित शिक्षक अभी कहां और कब से पदस्थ हैं उनकी प्रथम पदस्थापना कहां हुई थी की जानकारी जुटाकर मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही बिल्हा ब्लॉक में दिव्यांग भत्ता प्राप्त कर रहे शिक्षकों के जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्रों की उच्च स्तरीय जांच कर और जारी संस्थानों से भौतिक सत्यापन कराने कानून सम्मत उचित पहल कर संभावित अनियमितताओं और गड़बड़ियां का खुलासा करने की मांग उठाई गई है।