एक ही समय में की जा सकती है अलग अलग दिशाओं में यात्रा

कलेक्टर के नाक के नीचे भ्रष्ट्राचार की सुरंगे

द सेंट्रल न्यूज की खास रिपोर्ट
पढ़िए दूसरी किस्त

बिलासपुर। दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर को छत्तीसगढ़ शासन से मिली गाड़ी बड़ी अद्भुत और अनोखी है । इसमें माइलेज नापने दो किलोमीटर नापक यंत्र यानी माइलोमीटर लगे हुए हैं । इसकी खासयत यह भी है कि अपने सवार को अद्भूत तरीके से एक ही दिन में एक समय में अलग अलग दिशाओं की भी सैर करा लाती है। इसकी बड़ी अद्भूत माया है ।

अब तीन मार्च 2021 को ले खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी इसे लेकर स्थल निरीक्षण के लिए जयराम नगर, गतौरा, मस्तूरी कोनी सेंदरी आदि लेकर गए, वहीं उसी दिन गाड़ी एक और माइलोमीटर में भोजपुरी, धौराभाटा, खरखेना, अमसेना भी घूम आती है।

जिला कार्यालय खनिज शाखा बिलासपुर को शासन सेवाहन क्रमांक सीजी 02 5526 आबंटित किया गया है । इसका उपभोग दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर के साथ खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी करते हैं। शासन से एक गाड़ी मिली हुई है तो उसमें माइलोमीटर भी एक ही लगा होना चाहिए। जिसका मीटर हर रोज चक्के घूमने के साथ ही घूमता होगा। उसके लॉगबुक (गति माप पुस्तक ) में जिसका अंकन किया जाता है, पर जिला कार्यालय खनिज शाखा बिलासपुर को शासन से आबंटित वाहन क्रमांक सीजी 02 5526 भी बड़ा अनोखा है। जिला कार्यालय खनिज शाखा बिलासपुर से मिले सत्यापित दस्तावेजों पर भरोसा करें तो इसमें दो माइलोमीटर लगे हुए हैं, जो हर दिन अलग अलग दिशाओं में जाते है और अलग अलग किलोमीटर चलना बताते हैं ।

लॉग बुक में वर्ष 2021 में जनवरी, फरवरी और मार्च का महीना का गोसावरा में दो-दो बार उल्लेख किया गया है। जनवरी माह के पेज नम्बर 35, 36, 37, 38, 39 और पेज नम्बर 137, 138, 139 और 1340 में दो बार लॉग बुक को भरा गया है । इसमें किलोमीटर का संकेत अलग अलग है। जनवरी महीने में एक माइलोमीटर 77249 से शुरू होकर 79701 पर रुक जाता है। वहीं दूसरा माइलोमीटर 186222 से शुरू होकर 187308 पर रुक जाता है। यात्रा का विवरण भी अलग अलग है ऐसे ही फरवरी और मार्च महीने में भी किया गया है। अब एक गाड़ी में दो माइलोमीटर कैसे ये तो यक्ष प्रश्न है! जिसका जवाब दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर के पास ही है ।

कार्यालय उप संचालक खनिज प्रशासन से मिले लॉग बुक में तमाम तरह की अनियमितताएं और खामियां है जिसका खुलासा क्रमश: किया जाएगा पढ़ते रहीए …..
द सेंट्रल न्यूज


क्या है लॉगबुक
जिला स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र विस्तृत होते हैं जिले के सुदुर क्षेत्रों तक उनकी सुविधा जनक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शासन से अधिकारियों को सरकारी गाड़ी आबंटित की जाती है इन गाड़ियों की परिचालन की निगरानी के लिए गति माप पुस्तिका यानी लॉब बुक उपलब्ध कराई जाती हैँ जिसमें गाड़ी कि तारीख को किस समय कहां-कहां गई, कितने किलोमीटर चला, पेट्रोल डीजल की मात्रा, यात्रा का विवरण, वाहन उपयो में लेने वाले अधिकारी, प्रभारी अिधकारी के हस्ताक्षर आदि विवरण दर्ज करने होते है जिससे कि लेखा-जोखा तैयार कर यात्रा व्यय का बिल बनाकर शासन से भुगतान कराया जा सके

हमें खेद है
हमारा मानना है कि अनियमितता और भ्रष्ट्राचार के इस मामलें में दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर आरोपी है इस समाचार में उनका भी पक्ष जाना चाहिए था स्वच्छता पत्रकारिता की शुचिता भी है पर दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर ऑन रिकार्ड बाइट मांगने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हैं अपनी खबर में उनका पक्ष प्रकाशित नहीं कर पाने का हमें खेद हैँ इस प्रकाशित खबर पर वे अपना पक्ष रखना चाहे तो वाट्सएप नंबर 9993684445 पर भेज सकते हैं उनका भी पक्ष ससम्मान प्रकाशित कर दिया जाएगा.
पढ़ते रहिए…

*बिलासपुर कलेक्टर के नाक के नीचे उप संचालक खनिज प्रशासन दिनेश मिश्रा ने अनियमितता की दीवार खड़ी कर बनाई भ्रष्ट्राचार की सुरंगे*