खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लिया सैम्पल
भाटापारा। पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर शुद्धता और सुरक्षा के मानक पर कितने खरे ? खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अब जाकर जांच शुरू की है। जिले में पहली सघन जांच भाटापारा से शुरू की गई।
ऋषभ इंडस्ट्रीज भाटापारा, पहली जांच के घेरे में आया। कुछ त्रुटियां थीं जिन्हें दूर करने की सख्त हिदायत दी गई। मुख्यालय के आदेश के अनुसार पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के सैंपल लिए गए। जिन्हें राज्य के खाद्य एवं पेय पदार्थ परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। परीक्षण रिपोर्ट उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा ने बताया कि मुख्यालय के आदेश के बाद पूरे जिले की पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर यूनिटों की सघन जांच की जा रही है।
चार माह बाद आई सुध
पानी का कारोबार आमतौर पर मध्य अप्रैल से शुरू होता है। जून अंत तक समाप्त होना माना जाता है। इस दौरान जांच होती रहती है लेकिन पहली बार अक्टूबर में की जा रही जांच ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है।
