कलेक्टर के नाक के नीचे दी
दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन की अनियमितताएं
बना दी है भ्रष्ट्राचार की सुरंगे
जिला कार्यालय खनिज शाखा की लॉगबुक बन गया भ्रट्राचार का आधार
द सेंट्रल न्यूज की खास रिपोर्ट
पढ़िए तीसरी किस्त
बिलासपुर। अब तक आपको दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर को छत्तीसगढ़ शासन से मिली अनोखी गाड़ी में किलोमीटर नापक यंत्र यानी दो माइलोमीटर लगे होने और सवार को अद्भूत तरीके से एक ही दिन में एक समय में अलग अलग दिशाओं की भी सैर कराकर ले आने की जानकारी मिली है। *http://thecentralnews.in/?p=3950*
अब इसी गाड़ी का अद्भूत कमाल देखिए कि जितनी बार खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी वाहन क्रमांक सीजी 02 5526 लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट जाते हैं, उतनी ही बार सड़क की लंबाई घट-बढ़ जाती है। अब ऐसा अद्भूत कमाल तो दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर के मातहत ने कर दिखाया है।
जिला कार्यालय खनिज शाखा बिलासपुर को शासन से वाहन क्रमांक सीजी 02 5526 आबंटित किया गया है । इसका उपयोग दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर के साथ खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी द्वारा किया जाता है। गाड़ी में लगे माइलोमीटर में एक ही गंतव्य स्थल की दूरी अलग- अलग दर्ज की जा रही है। कभी माइलोमीटर में दूरी 20 किलोमीटर तो कभी 58 किलोमीटर की दूरी देखने को मिलती है जिसका लॉगबुक यानि गति माप पुस्तक में अंकन किया गया है।
जिला कार्यालय खनिज शाखा बिलासपुर को शासन से आबंटित वाहन क्रमांक सीजी – 02 – 5526 है जिला कार्यालय खनिज शाखा बिलासपुर से मिले सत्यापित दस्तावेज बता रहे हैं कि गाड़ी में लगे माइलोमीटर एक ही गंतव्य स्थल यानी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की दूरी हर दिन अलग अलग हो जाती है । खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी वाहन क्रमांक सीजी 02 5526 को लेकर 07 सितंबर 0221 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट जाते हैं तो सड़क की लंबाई आने-जाने में 20 किलोमीटर रहती है, वहीं इसके ठीक एक दिन बाद 09 सितंबर 2021 को वे उसी गाड़ी में सवार होकर जाते हैं तो सड़क की लंबाई आने-जाने में बढकर 57 किलोमीटर हो जाता है ।
अब एक गंतव्य स्थल की दूरी का अंतर 37 किलोमीटर एक दिन में माइलोमीटर में दर्ज हुआ या फिर कलम की तेज चाल में में राहुल गुलाटी की कलम से कागज पर दर्ज हो गई । इस यक्ष प्रश्न का जवाब तो खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी और दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर के पास ही हो सकता है।
इन तिथियों को की गई है हाईकोर्ट की यात्रा
खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी ने 22 जुलाई 2021, 27 अगस्त 2021, 03, 07, 08,16 और 28 सितंबर 2021 सहित अन्य तिथियों को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय बिलासपुर की सरकारी यात्रा की है जिसे वाहन क्रमांक सीजी 02-5526 के लॉग बुक में दर्ज किया गया है एक हि गंतव्य स्थल की दूरी यानी सड़क की लंबाई बढ़-घट गई है लॉग बुक में दर्ज दूरी कभी 20 किमी तो कभी 30, 47, 36, 31, 57, 38 किलोमीटर दर्ज किया गया हैँ ऐसे ही लॉगबुक भरने में और भी गंभीर विसंगतियां की गई है।
अब एक गाड़ी का माइलोमीटर एक ही गंतव्य स्थल की दूरी अलग-अलग कैसे दर्ज कर सकती है ! इस यक्ष प्रश्न का जवाब दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर के पास ही है। कार्यालय उप संचालक खनिज प्रशासन से मिले लॉग बुक में तमाम तरह की अनियमितताएं और खामियां है। जिसका खुलासा क्रमश: किया जा रहा है। पढ़ते रहीए… द सेंट्रल न्यूज
क्या है लॉगबुक
।जिला स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र विस्तृत होते हैं जिले के सुदुर क्षेत्रों तक उनकी सुविधा जनक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शासन से अधिकारियों को सरकारी गाड़ी आबंटित की जाती है इन गाड़ियों की परिचालन की निगरानी के लिए गति माप पुस्तिका यानी लॉब बुक उपलब्ध कराई जाती हैँ जिसमें गाड़ी कि तारीख को किस समय कहां-कहां गई, कितने किलोमीटर चला, पेट्रोल डीजल की मात्रा, यात्रा का विवरण, वाहन उपयो में लेने वाले अधिकारी, प्रभारी अिधकारी के हस्ताक्षर आदि विवरण दर्ज करने होते है जिससे कि लेखा-जोखा तैयार कर यात्रा व्यय का बिल बनाकर शासन से भुगतान कराया जा सके।
हमें खेद है
हमारा मानना है कि अनियमितता और भ्रष्ट्राचार के इस मामलें में दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर आरोपी है इस समाचार में उनका भी पक्ष जाना चाहिए था। स्वच्छता पत्रकारिता की शुचिता भी है पर दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर ऑन रिकार्ड बाइट मांगने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हैं। अपनी खबर में उनका पक्ष प्रकाशित नहीं कर पाने का हमें खेद है। इस प्रकाशित खबर पर वे अपना पक्ष रखना चाहे तो वाट्सएप नंबर 9993684445 पर भेज सकते हैं उनका भी पक्ष ससम्मान प्रकाशित कर दिया जाएगा।क्रमश:…
*पढ़ते रहिए बिलासपुर कलेक्टर के नाक के नीचे उप संचालक खनिज प्रशासन दिनेश मिश्रा ने अनियमितता की दीवार खड़ी कर बनाई भ्रष्ट्राचार की सुरंगे*






