बिलासपुर। 2 से 5 रुपए की तेजी आ चुकी है ओल्ड जूट बैग में। चल रही कीमत में वृद्धि के प्रबल आसार हैं क्योंकि शॉर्टेज की स्थिति बनती नजर आ रही है।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी चालू हो चुकी है। समानांतर में पुराने बारदाने का बाजार भी मुस्तैद हो चला है। शॉर्टेज की बनती आशंका के बीच कीमत तेज बोली जा रही है क्योंकि अंतर जिला मांग ने दस्तक दे दी है।
यह बारदाने 18 से 20 रुपए
उपयोग से बाहर हो चुका पीडीएस का ओल्ड जूट बैग मरम्मत के बाद 16 से 20 रुपए नग पर पहुंच चुका है। प्रति नग कीमत दो से तीन रुपए और बढ़त की आशंका इसलिए बनने लगी है क्योंकि चिल्हर खरीददार इसकी खरीदी को पहले नंबर पर रखता है।

सेकंड हैंड जूट बैग भी तेज
फ्रेश जूट बैग भले ही 24 से 26 रुपए नग पर मजबूत हो लेकिन किसानों की खरीदी दूसरे नंबर पर रहता है सेकंड हैंड जूट बैग। कीमत इसमें भी बढ़ चुकी है।2 रुपए की वृद्धि के बाद इसमें नई कीमत 22 से 24 रुपए प्रति नग पर बोली जाने लगी है। शॉर्टेज के आशंका इसमें भी बनती नजर आ रही है। क्योंकि स्टॉकिस्टों की लिवाली निकलने लगी है।
तेजी प्लास्टिक बैग में भी
शक्कर, सूजी, आटा, मैदा और उर्वरक के प्लास्टिक बैग भी धान खरीदी के सीजन में खूब बिकते हैं। बीते बरस 7 से 8 रुपए प्रति नग की दर पर खरीदी करने वाले किसानों को इस वर्ष प्लास्टिक बैग की खरीदी 10 से 12 रुपए प्रति नग की दर पर करनी होगी। स्टॉकिस्टों और खुदरा बाजार का रुझान इसकी खरीदी को लेकर कम है लेकिन संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसमें भी खरीदी जारी रखें हुए हैं।