लॉकडाउन में बगैर ड्राइवर लॉगबुक पर दौड़ाते रहे सरकारी गाड़ी
कलेक्टर के नाक के नीचे दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन की अनियमितताएं, बना दी है भ्रष्ट्राचार की सुरंगे…
जिला कार्यालय खनिज शाखा की लॉगबुक बन गया भ्रट्राचार का आधार
द सेंट्रल न्यूज की खास रिपोर्ट
पढ़िए चौथी किस्त
बिलासपुर। अब तक आपको दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर को छत्तीसगढ़ शासन से मिली अनोखी गाड़ी में किलोमीटर नापक यंत्र यानी दो माइलोमीटर लगे होने और सवार को अद्भूत तरीके से एक ही दिन में एक समय में अलग अलग दिशाओं की भी सैर कराकर ले आने के साथ खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट जाने में हर बार सड़क की लंबाई घट-बढ़ जाने का खुलासा किया है । इस खबर में हम आपको खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी के हैरत अंगेज कारनामें की जानकारी दे रहे हैं। करोना की दूसरी लहर में प्रदेश में मरीज और मौतों के बढ़ते आंकड़ों से लोग सहम गए और लोगों अपने करीबी लोगों और जान-पहचान वाले लोगों से मिलने से भी कन्नी काटने लगे।
ऐसे समय में लोगों को संकमण से बचाने छत्तीसगढ़ शासन ने 16 अप्रैल 2021 से 17 मई 2021तक क्रमश: लॉकडाउन करने का आदेश जारी किया। इस आदेश के परिपालन में बिलासपुर जिला कलेक्टर कायार्लय के खनिज शाखा में भी तालाबंदी के हालात रहे। स्वाभाविक है कि कलेक्टर कार्यालय खनिज शाखा में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी भी शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते इस दौरान घर ही रहे होंगे।
कलेक्टर कार्यालय खनिज शाखा की दैनिक उपस्थिति पंजी से इसकी पुष्टि भी हो रही है। दैनिक उपस्थिति पंजी के मुताबिक दूसरे कर्मचारियों के साथ खनिज शाखा का वाहन चालक परस राम रावत की भी मौजूदगी आफिस में नहीं थी।
ऐसे में स्वभाविक है की कलेक्टर कार्यालय खनिज शाखा को आबंटित शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 02-5526 भी ड्राइव्हर के बगैर आफिस परिसर में ही खड़ी रही होगी पर आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक जाबांज अफसर अपना और अपने परिवार की जान जोखिम में डाल कर खनिज संसाधन की रक्षा के लिए सरकारी गाड़ी की लागबुक में स्थल निरीक्षण और शासकीय कार्य करता रहा। अब लॉकडाउन के लिए राज्य शासन के जारी आदेश के बाद लॉगबुक पर सरकारी गाड़ी कैसे दौड़ती रही इस यक्ष प्रश्न का जवाब दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर के पास ही है। कार्यालय उप संचालक खनिज प्रशासन से मिले लॉग बुक में तमाम तरह की अनियमितताएं और खामियां है जिसका खुलासा क्रमश: किया जा रहा है पढ़ते रहीए…
द सेंट्रल न्यूज
बगैर ड्राइवर चलती रही सरकारी गाड़ी
कलेक्टर कार्यालय खनिज शाखा को आबंटित शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 02-5526 के लॉगबुक अवलोकन करें तो खुलासा होता है कि लॉकडाउन के दौरान गाड़ी बगैर चालक के ही खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी के साथ 16 अप्रैल से 17 मई 2021 तक स्थल निरीक्षण और शासकीय कार्य के लिए चलती रही। अप्रैल महीने में 16, 18, 22, 25 व 27 तारीख को क्रमश: 76, 53, 170, 10 व 72 किलोमीटर गाड़ी लॉगबुक में खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी के साथ चली है।
वहीं मई महीने में 01, 03, 04, 05, 06, 07, 08, 13, 14, 15, 16 और 17 मई 2021 को गाड़ी क्रमश: 80, 15, 146, 161, 30, 18, 12, 111, 102, 39, 66, 89 किलोमीटर गाड़ी लॉगबुक में खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी के साथ स्थल निरीक्षण और शासकीय कार्य के लिए चली है। करोना की वजह से हुई लॉकडउन में जब लोगों को जान के लाले पड़ गए थे जब अपने भी पराये से हो गए थे ऐसे समय में ऐसा अद्भूत कमाल दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर के मातहत खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी ने कर दिखाया है।
क्या है लॉगबुक
जिला स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र विस्तृत होते हैं जिले के सुदुर क्षेत्रों तक उनकी सुविधा जनक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शासन से अधिकारियों को सरकारी गाड़ी आबंटित की जाती है। इन गाड़ियों की परिचालन की निगरानी के लिए गति माप पुस्तिका यानी लॉब बुक उपलब्ध कराई जाती है। जिसमें गाड़ी कि तारीख को किस समय कहां-कहां गई, कितने किलोमीटर चला, पेट्रोल डीजल की मात्रा, यात्रा का विवरण, वाहन उपयोग में लेने वाले अधिकारी, प्रभारी अधिकारी के हस्ताक्षर आदि विवरण दर्ज करने होते है । जिससे कि लेखा-जोखा तैयार कर यात्रा व्यय का बिल बनाकर शासन से भुगतान कराया जा सके ।
हमें खेद है
हमारा मानना है कि अनियमितता और भ्रष्ट्राचार के इस मामलें में दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर आरोपी है। इस समाचार में उनका भी पक्ष जाना चाहिए था। स्वच्छता पत्रकारिता की शुचिता भी है।पर दिनेश मिश्रा उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर ऑन रिकार्ड बाइट मांगने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हैं। अपनी खबर में उनका पक्ष प्रकाशित नहीं कर पाने का हमें खेद है। इस प्रकाशित खबर पर वे अपना पक्ष रखना चाहे तो वाट्सएप नंबर 9993684445 पर भेज सकते हैं उनका भी पक्ष ससम्मान प्रकाशित कर दिया जाएगा क्रमश ….
पढ़ते रहिए बिलासपुर कलेक्टर के नाक के नीचे उप संचालक खनिज प्रशासन दिनेश मिश्रा ने अनियमितता की दीवार खड़ी कर बनाई भ्रष्ट्राचार की सुरंगे







