सरकन्डा थाना क्षेत्र के मोपका आवासपारा में मिली लाश का मामला

बिलासपुर। सगे भाई और भांजे के साथ शराब की महफ़िल सजाई . जमकर जाम छलके और नशा परवान चढ़ा तो बातचीत,  गाली गलौज  से होते हुए नौबत मारपीट तक पहुँच गई. इसी गरमा-गरमी में समीप पड़े  लकड़ी के बत्ते से भाई के सिर पर वार कर दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. साक्ष्य छिपाने भांजे के साथ लाश को झाड़ियों के बीच फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी भाई और भांजे को गिरफ्तार कर लिया है.

सरकन्डा थाना पुलिस को सुबह सूचना मिली कि मोपका के पास आवासपारा में झांडियों के बीच लाश पड़ी है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शव की जांच में मृतक की जेब से मोबाइल मिली। जिसके माध्यम से मृतक की पहचान पुष्पराज सिंह ऊर्फ अप्पू के रूप में की गई। मोबाईल पर बातचीत करने वाले ने अपना नाम प्रफुल्ल ऊर्फ बब्बू सिंह बताया। जो मृतक का भाई था. पंचनामा के दौरान शव की जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक के सिर पर हथियार से हमला किया गया है।पुष्पराज सिंह ऊर्फ अब्बू बीएसएऩएल टावर के पीछे राजकिशोर नगर में रहता है। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर सरकन्डा थाना में हत्या का अपराध कायम किया। जांच में आरोपी मृतक के सगे भाई पुरूषोत्तम और भांजा अजय सिंह के निकले. आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में उपयोग किए लकड़ी का बत्ता बरामद कर जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 34 का अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय कोर्ट में पेश हवाले किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में आरोपियों को जेल भेजा गया.

सीसीटीवी फुटेज से मिला क्लू 

विवेचना में शराब दुकान से सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। फुटेज में पुष्पराज सिंह अपने भाई पुरूषोत्तम और भांजा अजय सिंह के साथ बाइक पर बैठकर जाते दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर अजय को अटल आवास बहतराई से हिरासत लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में अजय पहले गुमराह करता रहा।  कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मामा पुरूषोत्तम के साथ मिलकर पुष्पराज की हत्या की है।

किरारी से आरोपी गिरफ्तार

     मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी से मृतक के भाई पुरूषोत्तम को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पुलिस के सामने पुरूषोत्तम ने भी हत्या का जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि घटना के दिन शराब के नशे में पुष्पराज गाली गलौच और मारपीट किया। परेशान होकर भांजा अजय सिंह के साथ मिलकर लकड़ी के बत्ता से सिर पर हमला कर दिया। हमले से पुष्पराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ।