राज्यपाल प्रदान करेंगी ऑनलाइन
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उईके व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 22 जुलाई को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2020 के लिए चयनित 3 शिक्षकों और राज्य शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित 47 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। शिक्षक सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम उपस्थित रहेंगे। आयोजन दोपहर 12 बजे से 12.45 बजे तक होगा।
राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2020 के लिए चयनित बिलासपुर के शिक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार व व्याख्याता रश्मि गुप्ता को मुकुटधर पाण्डे स्मृति पुरस्कार और गरियाबंद के प्रधान पाठक मुन्नालाल देवदास को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
राज्य शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित शिक्षकों में बिलासपुर जिले के शासकीय हाईस्कूल पाली की व्याख्याता रश्मि सिंह धुर्वे और शाउमावि शाला सरकंडा की व्याख्याता पूर्णिमा मिश्रा, बालोद जिले की शाउमावि अमोरा के व्याख्याता लेखराम साहू और शाउमावि हर्राठेमा की व्याख्याता कमला वर्मा, महासमुंद जिले की शासकीय श्रीराम प्राथमिक शाला की उच्च श्रेणी शिक्षक मधु शर्मा व कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पिथौरा के प्रधान पाठक नरेश कुमार नायक, गरियाबंद जिले की बालक पूर्व माध्यमिक शाला अमलीपदर के उच्च श्रेणी शिक्षक देवशरण राम साहू और शाउमावि तेतलखुटी, के व्याख्याता हीरालाल गोयल, राजनांदगांव जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाकठेरा के व्याख्याता मोहम्मद सईद कुरैशी और पूर्व माध्यमिक शाला दीवानभेडी की शिक्षक शशिकला कठौलीया, कोंडागांव जिले के शाउमावि कोण्डागांव के प्राचार्य नरेन्द्र कुमार नायक व प्राथमिक शाला मुरारीपारा के सहायक शिक्षक पवन कुमार साहू, कांकेर जिले की शाउमावि सिंगारभाट के प्रधान पाठक सुरेशचंद्र श्रीवास्तव और प्राथमिक शाला बाबूकोहका के प्रधान पाठक लछमन सिन्हा, जांजगीर-चांपा जिले की शाउमावि भड़ेसर नवागढ़ के व्याख्याता कृष्ण कुमार कश्यप व शाउमावि कोटमी के प्राचार्य डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, सूरजपुर जिले की शाउमावि सिलफिली के व्याख्याता नवीन जायसवाल व प्राथमिक शाला पंपापुर रामानुजनगर के सहायक शिक्षक गौतम कुमार शर्मा, रायगढ़ जिले की प्राथमिक शाला केदवाहीबार के सहायक शिक्षक अनुराग वर्मा और शाउमावि चक्रधरनगर के व्याख्याता शैलेन्द्र कुमार नन्दे, बेमेतरा जिले की पूर्व माध्यमिक शाला बारगांव बेरला के उच्च श्रेणी शिक्षक राजेश कुमार यादव और शासकीय हाईस्कूल पाहंदा बेरला की व्याख्याता मीना पाटकर, जगदलपुर जिले की पूर्व माध्यमिक शाला मांझीगुड़ा के प्रधान पाठक जीपी राव व पूर्व माध्यमिक शाला तितिरगांव के उच्च श्रेणी शिक्षक जी रामकृष्ण प्रसाद को सम्मानित किया जाएगा।
जशपुर जिले के बालक प्राथमिक शाला सिटोंगा जशपुर के प्रधान पाठक शिवराम भगत व शासकीय नवीन आदर्श उमावि जशपुरनगर के व्याख्याता जेयश टोप्पो, दंतेवाड़ा जिले के शाउमावि बचेली के प्राचार्य डीके सोनी व शाउमावि कारली के प्राचार्य खेदू राय, सक्ती के पूर्व माध्यमिक शाला जवाली डभरा के शिक्षक हेमनारायण पटेल, दुर्ग जिले के शाउमावि कोहका की व्याख्याता शैलजा सुरेश व पूर्व माध्यमिक शाला नेवई की उच्च श्रेणी शिक्षक डॉ. नीलांजना जैन, कोरबा जिले के शाउमावि कोतरी के व्याख्याता धरम लहरे और शाउमावि कुदुरमाल के व्याख्याता गौरव शर्मा, कोरिया जिले के प्राथमिक शाला पुटा की सहायक शिक्षक परवीन बानो और प्राथमिक शाला महुआपारा के सहायक शिक्षक जयप्रकाश साहू, कबीरधाम जिले के शाउमावि कापादह के व्याख्याता रूपचंद जायसवाल और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उदका के शिक्षक विजय कुमार चंदेल, रायपुर जिले की शाउमा विद्यालय पचेड़ा की व्याख्याता लीना वर्मा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोला के व्याख्याता गोपालराम वर्मा, बलौदाबाजार जिले के प्राथमिक शाला खैरा के प्रधान पाठक जगन्नाथ प्रसाद देवांगन व प्राथमिक शाला जेवराडीह के प्रधान पाठक कार्तिकेश्वर सिंह, सरगुजा जिले के शाउमावि रामपुर की व्याख्याता लीना धामरा, सुकमा जिले की प्राथमिक शाला पुसपाल के प्रधान पाठक आसदेव कंवर और पूर्व मा.शाला सुकमा के प्रधान पाठक श्शिवलाला पाण्डेय, नारायणपुर जिले की शासकीय मा. शाला सोनपुर के प्रधान अध्यापक रणजीत सिंह धनेलिया, मुंगेली जिले के शाउमावि पडिपाईन के व्याख्याता पवन कुमार गिरे और प्राथमिक शाला पीथमपुर के सहायक शिक्षक रामनाथ कुलमित्र को भी सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार भी ऑनलाइन
स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा कार्यक्रम में वर्ष 2020 में राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित 55 शिक्षकों के नामों की घोषणा भी की जाएगी। पुरस्कृत शिक्षक राजभवन नहीं आएंगे, अपने-अपने जिलों से ऑनलाइन जुड़ेंगे, इसके लिए पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के साथ एनआईसी के कक्ष में मौजूद रहेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी संभाग के संयुक्त संचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।




