अनूसूचित और पिछड़े वर्ग की बेटियों ने सरकारी स्कूल की पहचान बनाई
रतनपुर। शहर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिन्दी माध्यम रतनपुर के बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम उत्कृष्ट रहा। दसवीं की परीक्षा में तो एक भी छात्रा फेल नहीं है। सौ फीसदी परीक्षा फल होने की गुंजाइश अब भी बची हुई है। वहीं 12वीं की परीक्षा में सिर्फ एक छात्रा को बदकिस्मती से मायूसी हाथ लगी है। अंचल की अनूसूचित और पिछड़े वर्ग की बेटियों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल कर सरकारी स्कूल को जिले में पहचान दिलाई है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा फल में कक्षा 12वीं में 94.81 फीसदी तो 10वीं में 98.89 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। 135 छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दिलाई थी। घोषित परिणाम में 128 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। इनमें प्रथम श्रेणी में 97 और द्वितीय श्रेणी में 31 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। छह ने पूरक परीक्षा की पात्रता हासिल की है। सिर्फ एक छात्रा के हिस्से निराशा आई है। इस तरह परीक्षा फल 94.81फीसदी रहा।
वहीं 10वीं में 90 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं। इनमें 89 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। प्रथम श्रेणी में 62 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं वहीं द्वितीय श्रेणी में 26 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। एक तृतीय श्रेणी में रही और एक छात्रा ने पूरक परीक्षा की पात्रता हासिल की है। एक छात्रा ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में अब भी सौ फीसदी परीक्षा फल की गुंजाइश रख छोड़ी है।
कक्षा 12वीं विज्ञान परीक्षा-परिणाम 2024-25
01 पल्लवी रजक-455/500- 91%

02 दीक्षा कश्यप -423/500- 85.8%

03 गरिमा यादब 421/500- 84.2%.

04 रिया सिंह 417/500 -83.4%
05 स्नेहा मिश्रा 411/500- 82-2%
06 तारिणी साहू 406/500- 81.2%
कक्षा 12वीं कला परीक्षा-परिणाम 2024-25
01 संस्कृति कश्यप 420/500- 84%
02 प्रांजली पोर्ते 407/500-81.4%.
03 प्रार्थी पोर्ते 405/500-817.
04 मौसमी कुम्भकार 398/500- 79.6%
05 रितु यादव 394/500-78.8%.
कक्षा 10वीं परीक्षा-परिणाम 2024-25
01 पायल सिदार 560/600 = 93.33%

02 चंचल पैकरा–550/600= 91.61%

03 नीलम मरार 548/600= 91.33%

04 पलक मधुकर 547/600 = 91.16%
05.आलिया खान 541/600= 90.16%


06. शिवानी साहू 540/600 = 90%
07. आंचल जायसवाल 527/600=87.8%,
08. मिठी माण्डवा 526/600= 87.6%
09. युकित कोशले 523/600= 87.16%
10. लिखिता मामूर्ति- -522/600= 87%