स्वर्गीय ‘दाऊजी’ मोतीचंद जायसवाल की जगह बने ट्रस्टी
रतनपुर। सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर में ट्रस्टी के एक खाली पद पर अंततः सर्वसम्मति से मनोनयन कर दिया गया है। लंबे अंतराल के बाद यह चौथा अवसर है जब किसी ट्रस्टी के देहावसान के बाद खाली हुए पद पर परिजनों के इतर किसी अन्य का मनोनयन किया गया है। करैहापारा रतनपुर निवासी ओमप्रकाश तंबोली मुन्ना नए ट्रस्टी मनोनीत किए गए हैं।
सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ‘दाऊजी’ मोतीचंद जायसवाल का देहावसान 28 अगस्त को हो गया था। उनसे खाली हुई जगह को भरने के लिए शहर में तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म था। रविवार को मंदिर ट्रस्ट की बैठक हुई, जिसके बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया। सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट ने करैहापारा रतनपुर निवासी ओमप्रकाश तंबोली मुन्ना को सर्वसम्मति से नया ट्रस्टी मनोनीत कर दिया है। दिसंबर 1986 में धार्मिक न्यास के रुप में सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर पंजीकृत हुआ था। जिसके के बाद 21 सदस्यीय सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के फाउंडर ट्रस्टी रतनपुर निवासी हरिहर प्रसाद अग्रवाल, बिलासपुर निवासी कृपाशंकर जाजोदिया और नैला जांजगीर-चांपा निवासी महावीर शर्मा की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को ट्रस्टी मनोनीत नहीं किया गया था। सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर ने तत्कालीन समय में ट्रस्टी के रुप में तीन नए लोगों का मनोनयन किया गया था। इसके बाद 14 ट्रस्टियों का मनोनयन मृत ट्रस्टी के विधिक उत्तराधिकारी या फिर उनके निकटतम परिजनों में से ही किया गया है।

विधिक उत्तराधिकारी और निकटतम परिजन के रुप में इनका हुआ है मनोनयन
01. आशीष सिंह ठाकुर, अध्यक्ष
02. अरूण शर्मा प्रधान पुजारी, मैनेजिंग ट्रस्टी
03. रितेश जूनेजा, कोषाध्यक्ष
04. सुनील सोंथालिया, ट्रस्टी
05. धर्मेन्द्र चंदेल, ट्रस्टी
06. शरद दुबे, ट्रस्टी
07. संतोष शुक्ला, ट्रस्टी
08. शक्ति सिंह ठाकुर, ट्रस्टी
09. विनोद गोरख, ट्रस्टी
10. राजकुमार खुशलानी, ट्रस्टी
11. शैलेन्द्र जायसवाल ट्रस्टी
12. चेतन धर शर्मा ट्रस्टी
13. गोपाल गुप्ता, ट्रस्टी
14. कपिल देव पाण्डेय ट्रस्टी
इन ट्रस्टियों के परिजनों को नहीं मिला मौका
रतनपुर के हरिहर प्रसाद अग्रवाल, बिलासपुर के
कृपाशंकर जाजोदिया और नैला जांजगीर-चांपा निवासी
महावीर शर्मा की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को ट्रस्टी बनने अवसर नहीं मिला। उनकी जगह बिलासपुर के अनिल खंडेलवाल, प्रताप खुशलानी और मेंड्रा निवासी सतीश शर्मा को ट्रस्ट में नए ट्रस्टी के रुप में जगह मिली थी। इनके बाद यह चौथा अवसर है कि मोतीचंद जायसवाल ‘दाऊजी’ उपाध्यक्ष महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के देहावसान के बाद खाली हुई जगह को भरने के लिए परिजनों को दरकिनार ओमप्रकाश तंबोली मुन्ना को अवसर दिया गया है।
चार फाउंडर ट्रस्टी दे रहे सेवा
21 सदस्यीय सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के फाउंडर ट्रस्टी के रुप में रतनपुर निवासी मनराखन जायसवाल, मनोहर चंदेल, और बिलासपुर निवासी बृजमोहन अग्रवाल व बजरंग लोहिया अपनी समर्पित सेवा मंदिर को दे रहे हैं।

ये रहे फाउंडर ट्रस्टी
1. ठाकुर बलराम सिंह पिता छबिलाल सिंह, तिलक नगर, बिलासपुर।
2.दयाराम शर्मा पिता बेनीराम शर्मा, गोड़़पारा बिलासपुर।
3.रामशंकर गोरख पिता श्रीराम गोरख निवासी जूना बिलासपुर।
4. कृपाशंकर जाजोदिया पिता जगदेव लाल जाजोदिया, खपरगंज बिलासपुर।
5. हरिहर प्रसाद अग्रवाल पिता ठाकुर प्रसाद अग्रवाल रतनपुर जिला बिलासपुर।
6. इंदरलाल सोंथालिया पिता परसादीलाल सोंथलिया निवाली जुनी लाईन बिलासपुर।
7. मोतीचंद जायसवाल पिता कपिलनाथ जायसवाल रतनपुर बिलासपुर।
8.भरतलाल पाण्डेय पिता मालिकराम पांडेय निवासी रतनपुर जिला बिलासपुर ।
9. मनराखानलाल जायसवाल पिता मानिकलाल जायसवाल, निवासी रतनपुर जिला बिलासपुर।
10. कीमती लाल जुनेजा पिता जैरामदास जुनेजा, निवासी जुना बिलासपुर।
11 दुष्यंत शुक्ल बैजनाथ प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम कलमीटार पास रतनपुर जिला बिलासपुर ।
12. मनोहर चंदेल पिता डेरहा राम चंदेल निवासी रतनपुर जिला बिलासपुर ।
13 . बजरंग लोहिया पिता राधाकिशन लोहिया निवासी सदर बाजार बिलासपुर।
14 . बद्रीधर दीवान पिता ईश्वर धर दीवान निवासी किला वार्ड जूना बिलासपुर ।
15 . भगवान आश्रय जायसवाल पिता रामलोचन जायसवाल निवासी ग्राम मोहदा पास रतनपुर जिला बिलासपुर।
16 . बृजमोहन अग्रवाल लखीराम अग्रवाल विनोबा नगर बिलासपुर ।
17 . महेन्द्र दुबे पिता मयाराम दुबे मसानगंज बिलासपुर ।
18. चंद्रिका प्रसाद गुप्ता पिता रामवरन लाल गुप्ता मसानगंज बिलासपुर ।
19. महावीर शर्मा पिता भागीरथ प्रसाद निवासी नैला जांजगीरचांपा ।
20. सुशील चंदेल पिता अयोध्या प्रसाद चंदेल निवाली रतनपुर जिला बिलासपुर ।
21. सुखदेव सिंह पिता बोधान सिंह निवासी सरकण्डा सीपत चौक बिलासपुर ।

वर्तमान कार्यकारिणी
01. आशीष सिंह ठाकुर, अध्यक्ष
02. मनराखन जायसवाल, उपाध्यक्ष
03. सतीश शर्मा उपाध्यक्ष
04. अरूण शर्मा प्रधान पुजारी, मैनेजिंग ट्रस्टी
05. रितेश जूनेजा, कोषाध्यक्ष
06. मनोहर लाल चंदेल, सहसचिव
07. बृजमोहन अग्रवाल, ट्रस्टी
08. बजरंग लोहिया, ट्रस्टी
09. सुनील सोनथलिया, ट्रस्टी
10. धर्मेन्द्र चंदेल, ट्रस्टी
11. अनिल खण्डेलवाल, ट्रस्टी,
12. शरद दुबे, ट्रस्टी
13. संतोष शुक्ला, ट्रस्टी
14. शक्ति सिंह ठाकुर, ट्रस्टी
15. विनोद गोरख, ट्रस्टी
16. राजकुमार खुशलानी, ट्रस्टी
17. शैलेन्द्र जायसवाल ट्रस्टी
18. चेतन धर शर्मा ट्रस्टी
19. गोपाल गुप्ता, ट्रस्टी
20. कपिल देव पाण्डेय ट्रस्टी
21. ओमप्रकाश तंबोली मुन्ना
