प्रतिद्वंदी को 220 मतों से हराया


जीत हासिल करने के बाद आभार जताते पहुंचे

रतनपुर। छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन रायपुर छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा बंटी का आत्मीय स्वागत किया गया।

जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा बंटी आभार प्रकट करने शनिवार की शाम रतनपुर पहुंचे। जहां महामाया चौक में केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन रतनपुर के अध्यक्ष राजू श्रीवास के नेतृत्व में अंचल के दवा विक्रेताओं और केमिस्टों ने गाजा बाजा के साथ आतिशबाजी कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शर्मा का आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष शर्मा ने दवा विक्रेताओं और केमिस्टों की समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक पहल करने का भरोसा जताया। इस मौके पर महेंद्र कश्यप, मनोजित जायसवाल, होरी लाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, विकास मिश्रा, रमेश पटेल, श्री ठाकुर सहित बड़ी संख्या में दवा विक्रेता और केमिस्ट मौजूद रहे।

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन रायपुर छत्तीसगढ़ का चुनाव बीते दिनों संपन्न हुआ। इसमें प्रदेश भर के दवा विक्रेता संघों के पांच सौ के करीब प्रतिनिधि शामिल हुए। श्री अग्रोहा धाम महाराज अग्रसेन वेलफेअर बाइपास रोड दुर्ग में आमसभा के बाद सात पदों के लिए चुनाव में खड़े उम्मीद्वारों के चयन के लिए मतदान कराया गया। परिवर्तन पैनल और एकता पैनल के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इसमें परिवर्तन पैनल के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष सहित चार पदों पर जीत दर्ज की। वहीं सचिन सहित तीन पदों पर एकता पैनल के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार शर्मा बंटी ने 220 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। चुनाव में राकेश कुमार शर्मा को 353 मत मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंदी उमेश सारोठिया सिर्फ 133 मत मिले हासिल कर सकें।

उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार साहू ने 292 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार चंद्राकार को 109 मतों के अंतर से हराया। विनोद कुमार चंद्राकार को 183 मत मिले। सचिव पद के लिए चुनाव में मुकाबला काफी रोमांचक हो गया। अविनाश अग्रवाल ने 236 मत हासिल कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी दशरथ शर्मा 235 मिले। अविनाश ने महज एक मत के अंतर से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन पालीवाल को 267 मत मिले। उन्होंने 50 मतों के अंतर से राधेश्याम अग्रवाल को हराया। राधेश्याम 217 मत ही हासिल कर सकें। सह सचिव पद का मुकाबला भी काफी रोचक रहा। महज नौ मतों के अंतर से अजय कुमार अग्रवाल ने जीत हासिल की। उन्हें 243 मत मिले वहीं उनके प्रतिद्वंदी हरेन्द्र सिंह ने 234 मत हासिल किया। संगठन सचिव पद के लिए सुरेश कुमार शर्मा को 258 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी देवव्रत गौतम ने 229 मत हासिल किया। उन्होंने ने 29 मतों के अंतर से जीत हासिल की।जनसंपर्क प्रभारी के पद पर के लिए हुए चुनाव में अरुण मिश्रा को 303 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी श्रीकांत चतुर्वेदी महज 174 मत ही हासिल कर सके।