आणविक जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी की करेगी पढ़ाई




बिलासपुर। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के बीएससी (कृषि) चतुर्थ वर्ष की छात्रा अमृता शर्मा का चयन उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक ओडिशा में हुआ है।
राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान कटक में आणविक जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी विषय में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करेगी।

बिलासपुर निवासी नित्यानंद शर्मा व स्नेहलता शर्मा की बेटी अमृता ने 2 वर्षों तक इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल मड़ई के वाद-विवाद प्रतियोगिता में रजत पदक और एक्सटेम्पोर में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वहीं बीएससी (कृषि) चतुर्थ वर्ष सत्र 2023- 24 में 8.46 ओ.जी.पी.ए. अंकोंं से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में सक्रिय भागीदारी, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय स्तर में आयोजित सांस्कृतिक और पाठ्येतर गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसकी सफलता पर बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के प्राध्यापकों ने हर्ष जताया है।