रायपुर में दर्ज हुआ राजद्रोह का अपराध

रायपुर। सीनियर आईपीएस व प्रदेश एसीबी के पूर्व चीफ जीपी सिंह के खिलाफ पुलिस ने राजद्रोह का केस दर्ज किया है। एसीबी चीफ के पत्र पर रायपुर पुलिस ने कल आधी रात ये कार्रवाई की।
एसीबी ने 1 जुलाई को जीपी सिंह समेत उनके क़रीबी लोगो के 15 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। छापे में 10 करोड़ से अधिक की चल और अचल संपत्ति का पता चला था। इसके अलावे बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज मिले थे। उन पर आरोप है कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में लगे थे। इसे देखते सरकार ने कार्रवाई की है। जीपों सिंह छत्तीसगढ़ के पहले बड़े अफसर होंगे, जिनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज हुआ है। गिरफ्तारी की आशंका से जीपी सिंह के गायब होने की भी खबरें आ रही हैं। गुरुवार को वे घर से निकले। पुलिस की एक टीम भी उनके पीछे रवाना हुई। बिलासपुर के बाद जीपी की गाड़ी पुलिस को चकमा देकर आगे निकल गई।गौरतलब हो कि एसीबी ने 1 जुलाई को जीपी सिंह समेत उनके क़रीबी लोगो के 15 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। छापे में 10 करोड़ से अधिक की चल और अचल संपत्ति का पता चला था। इसके अलावे बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज मिले थे।