कृषि कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया हरेली तिहार
बिलासपुर। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में लोक पर्व हरेली को हर्षोल्लास से मनाया गया।

श्रावण मास की अमावस्या के दिन बनाए जाने वाले पारंपरिक पर्व पर अधिष्ठाता डॉ.आर.के. एस. तिवारी ने कहा यह त्यौहार किसानों के उन्नति का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, यहां के उत्सवों में प्रमुखता से दिखाई देती है। लोक तिहार हरेली छत्तीसगढ़ के जनजीवन में रचा- बसा खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है। धरती माता की पूजा कर हम भरण पोषण के लिए आभार व्यक्त कर हरेली तिहार की बधाई दी। श्रावण मास की अमावस्या के दिन बनाए जाने वाले पारंपरिक पर्व पर अधिष्ठाता डॉ. तिवारी, प्राध्यापक, वैज्ञानिकों, छात्र-छात्राओं, कर्मचारी ने कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना की।

विभिन्न प्रजातियों के पौधों का व्यापक रोपण किया गया। हरेली तिहार के अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए गेड़ी दौड़, नारियल फेको, रस्सी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।