सांकरा। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 133 जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. के. पी. यादव कुलपति मैट्स विश्वविद्यालय ने अंबेडकर के बारे में विस्तार से बताया। डॉ.
विशिष्ट अतिथि डॉ.आर.एस. कुरील कुलपति महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर 16 से 18 घण्टे अपने लक्ष्य के लिए कार्य करने प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आर एल खरे, कुलसचिव ने अंबेडकर के लिखित संविधान में अधिकार की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ.अमित दीक्षित अधिष्ठाता ने अंबेडकर के कार्यों पर विचार रखें। इन्होंने कहा भारतीय संविधान को अच्छे से पढ़ें और अपने अधिकारों को समझें।

कार्यक्रम का संचालन डॉ रिचा साव सहायक प्राध्यापक और धन्यवाद ज्ञापन डॉ सेवन दास खुंटे सहायक अध्यापक ने किया। कार्यक्रम डॉ गागेन्द्र सिंह राजपूत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र छात्राएं उपस्थित थे।।
