बर्जेस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में अब भी शुरु
बिलासपुर। शहर के सबसे पुराने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में से एक बर्जेस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल 50 वर्षों से चल रही है। स्कूल के कई छात्रों विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा कर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। शिक्षा पैटर्न में बदलाव के साथ स्कूल अब अपने छात्रों को समग्र शिक्षा प्रदान कर रहा है।
बिशप एस.के.नंदा, सीजी डायोसीज के सचिव नितिन लॉरेंस, सीजी डायोसीज के कोषाध्यक्ष जयदीप रॉबिन्सन, प्रिंसिपल श्रीमती एन.एच.दास की उपस्थिति में मॉडरेटर बी.के. नायक ने किड्स जोन का उद्घाटन किया गया। किड्स ज़ोन में बच्चों के समग्र विकास के लिए डिजिटल क्लासरूम, खेल क्षेत्र, स्मार्ट क्लास, खिलौना कक्ष की सुविधाएं है। किड्स जोन को नई शिक्षा नीति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विकसित किया गया है।
मॉडरेटर नायक ने कहा अध्यापन को सहज बनाने के तरीकों पर जोर दिया जाए जिससे बच्चा देश का एक सम्मानित नागरिक बनकर देश की भलाई में योगदान दें। नितिन लॉरेंस ने कहा कि स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शहर की सेवा करना जारी रखेगा। जयदीप रॉबिन्सन ने शिक्षकों को छात्रों के समग्र विकास के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह नया उद्यम बच्चों के लिए अध्ययन का सर्वोत्तम अवसर प्रदान करेगा। लालबहादुर काम्बले ने कहा कि ईसाई मिशनरीज शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति समर्पित हैं। शिक्षा क्षेत्र में बर्जेस ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं और इस किड्स ज़ोन के साथ उन सभी को शिक्षा प्रदान की जाएगी, जो अधिकांश स्कूलों की उच्च शुल्क संरचना के कारण सर्वोत्तम शिक्षा नहीं प्राप्त कर सकते। यह स्कूल हर किसी की पहुंच में सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वाइस प्रिंसिपल श्रीमती एस साधु, कार्यालय अधीक्षक एफ ऑस्टिन, राहुल विलियम, विवेक लाल आर मिश्रा, सी के झा, श्रीमती आर जेम्स, श्रीमती वी बाजपेयी, श्रीमती ए मसीह, श्रीमती एन पोपट, श्रीमती पी थॉम्पसन की उपस्थिति एस सरकार, जे अली, बी मजूमदार, के प्रेमचंद, एन दीन, पी विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया।
