बिलासपुर। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर की 6 छात्र-छात्राओं का चयन भारत सरकार के माय भारत युवा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित “बजट क्वेस्ट” प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 12–13 अप्रैल को IIIT, रायपुर में आयोजित है।

चयनित प्रतिभागियों में मानसी चंद्राकर, एम.एससी. पूर्व, वेदराम वर्मा, बी.एससी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष, ईशा पटेल, स्तुति गुप्ता, बी.एससी. (कृषि) द्वितीय वर्ष,  तृषा चंद्राकर व योगेश्वरी निषाद, बी.एससी. (कृषि) प्रथम वर्ष शामिल हैं। इन छात्रों ने अपनी शैक्षणिक दक्षता एवं विश्लेषणात्मक क्षमता के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की है।