लोकसभा निर्वाचन- प्रथम चरण के लिए 550 ने लिया प्रशिक्षण

भाटापारा।  लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण जिला बलौदा बाजार- भाटापारा के विभिन्न विकासखंडो में आयोजित किया जा रहा है। भाटापारा में मतदान दलो का प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम शहर की शासकीय पंचम दीवान उ मा माध्यमिक शाला में आयोजित किया गया।

  प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाटापारा के विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया के संबंध में गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त किया। संयुक्त कलेक्टर  सीमा ठाकुर ने प्रशिक्षणरत शासकीय सेवकों को निर्वाचकीय कार्यों के संबंध में गंभीरता से सीखने के लिए प्रेरित किया।जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों ने विभिन्न सत्रों के दौरान निर्वाचन दल को सफलता पूर्वक चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए मतदान अधिकारी एक ,दो तीन और पीठासीन अधिकारी, मतदान दल की जिम्मेदारियां, ईवीएम मशीन के संचालन की प्रक्रिया आदि पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। आम चुनाव के लिए प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन 560  शास .सेवकों का प्रशिक्षण रखा गया था, जिसमें 10 कर्मी अनुपस्थित रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम भाटापारा नितिन तिवारी के दिशा निर्देश पर प्रशिक्षण स्थल पर शासकीय  अमले के सुगम प्रशिक्षण हेतु बैठक व्यवस्था, कुशल प्रशिक्षको के द्वारा सत्रवार  ट्रेनिंग, जलपान एवं भोजन व्यवस्था के लिए विभिन्न विभागों ड्यूटी लगाई गई थी।

प्रशिक्षण स्थल पर ही शासकीय सेवकों के लिए डाक मत पत्र इशू करने के फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है। डाक मतपत्र हेतु कर्मियों को फार्म 12 में विधानसभा का नाम, निर्वाचक नामावली में भाग संख्या, इपिक कार्ड का विवरण, मोबाइल नंबर, फोटोग्राफ सहित आवश्यक जानकारी देनी होगी। डाक मत पत्र हेतु विधानसभा क्रमांक 46 भाटापारा के लिए सीडीपीओ भाटापारा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

प्रशिक्षण सत्र के अंतिम में लोकतांत्रिक परंपराओं के निर्बाध निर्वाहन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता शपथ कार्यक्रम का संक्षिप्त आयोजन किया गया, जिसमें सहायक रिटर्निग अधिकारी नितिन तिवारी ने शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने का संकल्प लेते हुए प्रशिक्षण स्थल पर 700 से ज्यादा उपस्थित शासकीय सेवकों ने निर्भीक एवं अनिवार्य मतदान हेतु शपथ दिलाई। प्रशिक्षण स्थल पर मतदाता शपथ के बाद समस्त कर्मियों मतदाता  जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के बैनर पर हस्ताक्षर करते हुए मतदान हेतु संकल्प भी लिया। मतदाता जागरण की दृष्टिकोण से प्रशिक्षण स्थल पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए थे।

By MIG