शिविर में 25 ने किया अपने बहुमूल्य रक्त का दान

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़

रतनपुर। रक्तदान महादान, एक रक्तदान, किसी की जान बचा सकता है। रक्तदान कर, जीवनदान दें। रक्त दान से नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। हदय स्वस्थ रहता है। कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। यह मानवता की सच्ची सेवा है। यह बात रक्तदान शिविर में शामिल अतिथियों ने व्यक्त किए।

रविवार की सुबह अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ द्वारा रतनपुर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर, रतनपुर परिसर स्थित पुराना धर्मशाला में रक्त दान शिविर आयोजित किया गया।

इसमें 25 दाताओं ने अपने बहुमूल्य रक्त का दान किया। जिन्हें गुलदस्ता और आभार पत्र भेंटकर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ ने सम्मानित किया। रक्त दान के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गगन कुमार नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बिलासपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अवतार अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में मधुलिका सिंह एएसपी ग्रामीण, महेश अग्रवाल  प्रदेश महामंत्री अभा अग्रवाल सम्मेलन, विजया नंद सिंह  उप जेल अधीक्षक, बी एल लोहिया नूपुर उपाध्याय, आर के अग्रवाल, सोनू अग्रवाल , दीपक अग्रवाल सचिव अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन यूथ छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे। 

इस मौक़े पर रतनपुर अग्रवाल समाज के रमेश कुमार अग्रवाल,  अशोक अग्रवाल, राजकुमार गोयल, सुभाष अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, रामस्नेही अग्रवाल, सोमदत अग्रवाल, ललित अग्रवाल, सुनील (साँटि) अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मन्नू अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, सतपाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, फ़त्तेचंद अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, आकाश पालीवाल, रमेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, डॉ महेंद्र कश्यप, डॉ राजू श्रीवास आदि का भी सहयोग रहा।