घुटकू, तुर्काडीह और निरतू में पीछले एक साल से अवैध उत्खनन अधिकारी नेताओ के सामने नतमस्तक

बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत घुटकू, तुर्काडीह और निरतू में पीछले एक साल से अवैध रेत उत्खन्न किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने अवैध उत्खन्न का विरोध किया तो रेत ठेकेदार के पंडो ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की जिसकी लिखित शिकायत कोटा के थाने में दर्ज कराई गई है।
घटना लमेर के पास लारीपारा की है यहां पर कुछ ट्रैक्टर वाले रेत व मिट्टी भर कर खड़े थे जिनसे शैलेन्द्र सिंह नामक व्यक्तिद्बारा आए दिन रेत व मिट्टी चोरी के नाम पर पिछले एक साल से अवैध वसूली की जा रही है। जिसकी शिकायत कई बार खनिज विभाग, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से की गई बावजूद इसके कोई कार्रवाही नहीं हुई जिसके कारण इसका हौसला बुलंद हो गया। शुक्रवार की शाम ट्रैक्टरवालों को शैलेन्द्र सिंह अपने गुर्गों के साथ गाली गलौच कर रहें थ्ो जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो हाथापाई करने लगे गालियां देते हुए मारपीट करने लगे मामले की लिखित शिकायत कोटा थाने में की गई। जानकारी के अनुसार श्ौलेंद्र सिंह को तखतपुर क्ष्ोत्र के एक कांग्रेस नेता का सह है। कांग्रेस नेता द्बारा भाजपा के हारे हुए पार्षद के नाम को आगे रख अवैध रेत उत्खन्न कराया जा रहा है। जिसमें घुटकू , तुर्काडीह व निरतू घाट शामिल है। तीनों जगहों पर रेत की अवैध उत्खन्न को लेकर कलेक्टर, खनिज अधिकारी, कोनी थाना में कई बार शिकायत की गई लेकिन अवैध उत्खन्न पर आज तक रोक नहीं लग पाई।
-० नदी बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने की थी पहल
अरपा नदी को बचाने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भुपेश बघेल कांग्रेस के प्रदेशध्यक्ष थे तब पांच दिनों तक अरपा नदी के आस पास के 18 गांवों में पदयात्रा की और नदी बचाने की पहल की थी लेकिन अब सत्तस में आने के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता अरपा नदी के सीने को छल्नी कर रहें है। कांग्रेस नेताओं के आतंक के आगे अधिकारी भी नतमस्तक है। नेता और अधिकारी मिल कर अरपा नदी को बरबाद करने में लगी हुई है।
