युवक के परिजनों ने लगाया आरोप रोड़ रोलर चलाने वाले बिहारियों ने किया है मडर


बिलासपुर। मंगला चौक से अरपा भैसाझार तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें घुटकू के एक 17 वर्षीय युवक प्रेम सागर लोनिया का कल रात को संदिग्ध परिस्थिती में लाश खरगहनी- खरगहना के बीच में मिली है। मृतक प्रेम सागर के भाई सुख सागर ने युवक के मडर की आशंका जताई है। कोनी और कोटा पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार घुटकू में रहने वाले सुख सागर लोनिया अरपा भैसाझर रोड़ पर पिछले 4-5 माह से रोड़रोलर (बेलन) सिखने के लिए रात में जाया करता था। प्रेम सागर के भाई सुख सागर ने बताया रोड़ में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग काम करते हैं। रोड़ रोलर चलाने वाले एक बिहारी ने सोमवार की रात 8 बजे प्रेम सागर को रोड़ रोलर सिखाने के लिए बुलाने घर पहुचा था। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा सुबह 4 बजे गांव के एक युवक ने घर में आ कर सूचना दी की प्रेम सागर का रोड़ रोलर में दबने की वजह से मौत हो गई है। मृतक के भाई सुख सागर ने आरोप लगाया है रोड़ रोलर चलाने वाले बिहारियों ने ही उसकी हत्या की है। मृतक के दोनो पैर में चाकू का निशान है। सिर कुचला हुआ है। मुंह में टावेल बंधा था व उसके चप्पल और अन्य सामान दूसरे जगह में मिला है। बहरहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
-० यूपी बिहार के पंड़ो का जमावड़ा
लमेर लारीपारा निरतू खरगहना अवैध रेत घाटों में एक दर्जन से अधिक बिहारी अनाधिकृत रुप से डटे रहते है। चार पांच दिन पहले इनको लमेर के ग्रामीणों ने टैक्टर संचालको से रेत मिट्टी के नाम पर अवैध वसूली करते पकड़े थे। जिसकी शिकायत कोटा थाना में कि गई है। मामले की आज तक पुलिस ने किसी प्रकार की कार्यावाही नहीं की है।