16 भाषाओं दिया जाएगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

बिलासपुर । संस्था सहज योग ट्रस्ट के द्बारा आगामी 3 जनवरी को सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक लगातार 12 घंटे 16 भाषाओं में अनुभव सिद्ध ध्यान रिति का ऑनलाइन निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें महिला पुरष बच्चे व बड़े सभी वर्ग के लोग लाभांवित होंगे । सहजयोगियों का कहना है कि शिक्षा काल में सहज योग ध्यान अनगिनत लाभ पहुंचाता है । आज की बढ़ती प्रतियोगिता में औसत विद्यार्थी भी खूद को बहुत पिछड़ा हुआ अनुभव करता है इसलिए वह तनावग्रस्त हो जाता है। ऐसे में सहज योग की सरल ध्यान पद्धति अभिनव प्रयोग कर शिक्षार्थी के उच्च स्तर में भी परिवर्तन संभव संभव करती है। दरअसल कुंडली के जागरण से सहस्त्रार चक्र खुलता है और ब्रह्मरंध्र को स्पर्श करती कुंडल ने एक प्रकाशी वर्ग को तैयार करती है
