बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर विधायक शेलश पांडे के निमंत्रण पर शहर न आकर अब महापौर रामशरण यादव के निगम में एक साल होने पर शहर पहुँच रहें है। संभावित 3 या 4 तारिख को सीएम बघेल शहर के पहले डिजिटल सेंटर लाईब्रेरी का उद्धाटन के साथ ही शहर को कई सौगात देने वाले है। इसके लिए महापौर के साथ ही निगम व जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी हुई है। 4 जनवरी को शहर में कांग्रेस के महापौर के रुप में रामशरण यादव को चुना गया था। अब एक साल होने पर सीएम शहर में रहेगे और विकास कार्या का लोकार्पण करेगे। नूतन चौक में सेंट्रल लाईब्रेरी बन कर तैयाार हो चुकी है। रिवर व्यू के पास दो नए पुल बन कर तैयार है। इसके लोकार्पण के लिए विधायक शैलेश पांडे ने माह भर पहले भी सीएम बघेल को निमंत्रण दिया था लेकिन उस दौराना वो नहीं आए अब महापौर रामशरण यादव के एक साल पूरे होने वाले है। इस बीच अब सीएम शहर में रहेगे और निर्माण कार्य का लोकार्पण करेगे।
