बिलासपुर। मुंगेली के जमकोर गांव में शहीद वीर नारायण दिवस मनाया गया जिस में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष बिलासपुर टूकेंद्र बंजारे सामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मुंगेली श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर ,जिला उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, शेखर बनर्जी एवं छाया विधायक मुंगेली राकेश पात्रे जी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी के द्वारा बताया गया कि आदिवासी समाज के लिए शहीद वीर नारायण सिंह जी समाज के धरोहर के रूप में भी जाने जाते हैं उनके कार्यों को नहीं बुलाया जा सकता। इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान करमा नृत्य बच्चों के द्वारा शानदार प्रदर्शन भी किया गया।