एक साल पूरे होने पर महापौर व सभापति के नेतृत्व में सीएम से मिलेंगे नगर निगम के पार्षदगण

बिलासपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रविवार को शहर प्रवास के दौरान नगर निगम को विभिन्न कार्यो के लिए 2० करोड़ रुपए देने की घोषण की, बिलासपुर एयरपोर्ट का नामकरण बिलासा बाई केंवटीन के नाम पर करने की घोषणा, सेंट्रल लायब्रेरी का नामकरण बिलासपुर के पूर्व विधायक स्व. पंडित शिवदुलारे मिश्र और तारबाहर अंग्रेजी माध्यम स्कूल का नामकरण शेख गफ्फार के नाम पर रखने की घोषण की , बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी के संरक्षण के लिए 1०० करोड़ रूपए मंजूर कर दो बैराजों का भूमिपूजन किया। भविष्य में दो बैराज का निर्माण होने से शहर की जल स्तर में वृद्धि होगी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर प्रवास के दौरान लगभग 65० करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मननीय मुख्यमंत्री जी ने लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित समारोह में आमसभा को संबोधित करते हुए कई विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। नगर निगम बिलासपुर में एक साल होने पर महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन के नेतृत्व में पार्षदगण नए सर्किट हाउस में मुलाकात करेंगे।
