घटना स्थल से वन विभाग की टीम ने पकड़ा था पीएम में रेबीज के दिखे लक्षण
बिलासपुर। भंनवारटंक मार्ग पर बुजुर्ग पर हमला कर उसे मौत के घाट उतरने और कोरबा में महिला की हत्या करने वाले आदमखोर भालू की गुरुवार रात करीब 9.3० बजे मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों पीएम में रेबीज के लक्षण बताए। भालू को 5 दिन पहले रेस्क्यू किया गया था। कानन पेंडारी चिड़ियाघर में उसका उपचार चल रहा था। इसके बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन अधिकारी भालू की मौत के पीछे उसके रैबीज संक्रमण की आशंका जता रहे हैं।कानन पेंडारी की टीम ने भालू को रेस्क्यू कराकर भनवारटंक के जंगलों में छोड़ दिया था। इस दौरान भालू ने फिर हमला कर एक व्यक्ति को मार दिया था। इसके बाद टीम उसे चिड़ियाघर में इलाज के लिए लेकर आई थी। मरवाही कक्कग् राकेश मिश्रा ने बताया कि भालू रैबीज संक्रमित था, जिसकी वजह से वह आने-जाने वालों पर हमला कर रहा था। रेस्क्यू के बाद से ही उसने खाना पीना छोड़ दिया था। कोरबा के कटघोरा वन क्षेत्र में 5 दिन पहले रविवार को नवापारा गांव में रहने वाली दो वृद्ध महिलाएं लक्ष्मी 7० वर्ष व पुनिया 65 वर्ष पर भालू ने हमला कर दिया था। पुनिया बाई हमले में घायल हो गई थी, जबकि लक्ष्मी को भालू घसीट कर जंगल की ओर ले गया था। अगले दिन उसका शव मिला था। इसके बाद करीब 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में कानन पेंडारी की टीम ने भालू को पकड़ कर भनवारटंक में छोड़ दिया था। -० बुजुर्ग की ली थी जान गौरेला के खोंगसरा मार्ग के पास भालू ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया था अर्जुनी, भाटापारा निवासी कृष्ण कुमार चौबे 65 वर्ष गौरेला में रिश्तेदारी में आया था। मंगलवार दोपहर खोडरी वन परिक्षेत्र के खोंगसरा-गौरेला मार्ग पर अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह संभल पाता भालू ने अपना पंजा उसके मुंह पर मारा और उसकी आंखें सहित नाक और कान बुरी तरह से नोच लिए। लोगो ने बुजुर्ग को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। -० बाइक सवार पर भी हमला किया मंगलवार दोपहर में बुजुर्ग पर हमला करने से पहले भालू ने बाइक सवार दो युवकों को भी दौड़ाया था। तो हड़बड़ाहट में बाइक छोड़कर भागे। इसके बाद भालू ने बाइक को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर काफी देर तक वहीं बैठा रहा। उसी दौरान बुजुर्ग कृष्ण कुमार पर भालू ने हमला किया था। इसके बाद घटना स्थल से ही वन विभाग की टीम ने इस भालू को पकड़ा था। -० रेबीज के दिख्ो लक्षण वन विभाग मरवाही के डीएफओ राकेश मिश्रा ने बताया भालू की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम में रेबीज का लक्षण पाया गया है। भालू के बीसरा की जांच के लिए उसे बरेली भ्ोजा जाऐगा।