जांच टीम ने अधिक किराया व परमिट शर्तों के उल्लंघन पर 196०० जुर्माना वसूला
बिलासपुर। निजी बसों में यात्रियों से अधिक किराया लिए जाने की शिकायत के जागे आरटीओं के अधिकारियों ने नया बस स्टैंड बिलासपुर में पहुँच बसों की जांच की जिसमें 14 बसों में अधिक किराया, ऑनलाइनएप और परमिट शर्तों के उल्लंघन के मामले सामने आया जिसपर इन बसों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाही की गई। आरटीओं को 23 दिसंबर को रीवा बिलासपुर अंबिकापुर मार्ग में चलने वाली बस रॉयल मेट्रो ट्रैवल्स के लिए रवि मिश्रा द्बारा बिना बस कंपनी से अधिकृत हुए टिकट काटने का का प्रकरण संज्ञान में आया। जिसके आधार पर रवि मिश्रा के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के लिए थाना सिरगिट्टी को सूचना दी गई। वहीं शुक्रवार को नया बस स्टैंड परिसर बिलासपुर में आरटीओ बिलासपुर के नेतृत्व में नया बस स्टैंड बिलासपुर परिसर में जांच की गई, जांच में सिह ट्रैवल्स के नाम पर लगे काउंटर में एजेंट मनीष गुप्ता के नाम पर टिकिट काउंटर सम्हाल रहे मनोज देवांगन के पास से बस कंपनी के रसीद दस्तावेज/ रजिस्टर की जप्ती बनाई गई। जिसके आधार पर बस ट्रैवल्स कंपनी के विरुद्ध प्रकरण तैयार किया। वहीं रॉयल मेट्रो स्टार बस के एजेंट दिलीप पाण्डेय की ओर से बिना अधिकृत हुए, मोनू कौशिक के द्बारा टिकिट काटना पाया गया, इससे द्बारा कई कंपनियों के ऑनलाइन एप से टिकिट काटना स्वीकार किया गया। ऑनलाइन एप में किराया दर अधिक होने की जांच की। परिवहन विभाग के द्बारा अधिक किराया लेने सहित परमिट शर्तों के उल्लंघन के लिए 14 बसों पर कार्यवाही कर 196०० का शमन शुल्क आरोपित किया गया है। आगे भी ऐसे प्रकरणों पर विभाग की कार्यवाही जारी रहेगी।
जांच दल पहुँचते ही भाग गए टिकट काटने वाले
नया बस स्टैंड में परिवहन विभाग के जांच दल पहुंचने पर अधिकांश टिकिट काटने वाले भाग खड़े हुए। आरटीओं प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच में यह पता चल कि बस किराया की जानकारी लेते समय यात्रियों के द्बारा अलग अलग श्रेणी की बस किराया की स्पष्ट जानकारी लिए बिना साधारण बस की टिकिट से तुलना करना भी शिकायत में वृद्धि का एक प्रमुख कारण है। सीएसआईडीसी एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से गन्तव्य वार किराया सूची प्रदर्शित करने की तैयारी है।
