बिलासपुर। बिलासपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति व बिलासपुर महापौर रामशरण के द्वारा छतीसगढ़ प्रदेश के एक मात्र केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह सांसद अम्बिकापुर के माध्यम से केंद्रीय मंत्रिमंडल से बिलासपुर हवाई सेवा जल्द प्रारम्भ कराने का आग्रह किया गया। ताकि बिलासपुर से महानगरों तक उड़ान शुरू हो सके जिससे रायपुर की तरह बिलासपुर में भी लोगो को विमान सेवा उपलब्ध हो सके। व्यापार, उद्योगों, शिक्षा के क्षेत्र में और तेज गति से विकास हो सके।
